‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा

Ambikapur News : छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के अंतर्गत आज अंबिकापुर में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के प्रति जन-जागरण के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना था।

ads

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शहर के मल्टीपरपज स्कूल से हुआ, जोकि महामाया चौक, घड़ी चौक, गांधी चौक होते हुए गांधी स्टेडियम मैदान में सम्पन्न हुई। रास्ते भर देशभक्ति और स्वच्छता के साथ ही भारत माता की जयकारे से गूंजा शहर।

ads

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, नगर निगम महापौर मंजूषा भगत, निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि आलोक दुबे सहित कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो, एसडीएम फागेश सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

यात्रा में हजारों की संख्या में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी जयकारे लगाए। उनकी देशभक्ति से शहर की गलियां गूंज उठीं और माहौल देशभक्ति भावनाओं से ओतप्रोत हो गया।

गांधी स्टेडियम में यात्रा का समापन हुआ, जहां उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के उत्साह की सराहना की और स्वच्छता एवं राष्ट्रप्रेम को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में राष्ट्रीय गान गाकर तिरंगा यात्रा का समापन किया, जिससे पूरे मैदान में देशभक्ति की ध्वनि गूंज उठी।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.