यार्ड में खड़ी ट्रक लूटकर ले गए, डकैती का अपराध दर्ज

अंबिकापुर (thetarget365)। पत्थलगांव शहर में पालीडीह स्थित यार्ड में खड़ी ट्रक को लुटकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक सहित 03 अन्य के खिलाफ धारा 34, 392, 427, 457 का अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार रविवार 16 जून की देर रात पत्थलगांव में पालीडीह स्थित यार्ड का दीवार फांदकर 4-5 घुस गये और वहां खड़ी ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीजी 6331 को स्टार्ट कर ले जाने लगे। वाहन स्टार्ट होने की आवाज सुनकर सिक्यूरटी गार्ड विजय यादव बाहर निकला तो लुटेरो ने स्टार्ट ट्रक से सिक्यूरटी गार्ड को कुचलने का प्रयास किया। जिसके बाद सिक्यूरटी गार्ड किनारे हो गया तो लुटेरे यार्ड का दीवार और गेट को तोड़ते हुवे ट्रक को लेकर फरार हो गये। इस मामले में यार्ड संचालक की शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।

बता दें की उक्त ट्रक का मालिक आकाश जायसवाल पिता भोला प्रसाद जयसवाल निवासी अंबिकापुर है। जिसका चोला मण्डलम इन्वेस्टमेंट एण्ड फाइनेंस कंपनी में 10 किस्त टूटा हुआ था। जिसे फाइनेंस कंपनी के विधिक प्रोसेस के तहत सीज कर यार्ड में खड़ा कराया था। यार्ड संचालक सुनील गुप्ता ने पत्थलगांव पुलिस को दिए शिकायत में बताया गया है कि उसकी चोला मण्डलम इन्वेस्टमेंट एण्ड फाइनेंस कंपनी पत्थलगांव ब्रांच से पार्किंग यार्ड के लिए पालीडीह स्थित भूमि का अनुबंध है। 15 जून की शाम 4 बजे लगभग चोला मण्डलम के सिजर द्वारा एक वाहन टाटा एलपीटी 3718 जिसका पंजीयन क्रमांक सीजी 15 डीजी 6331 पार्किंग यार्ड में लाया गया था। उक्त सीज वाहन को ड्राइवर को बस स्टैण्ड पत्थलगांव नवीन बस आफिस के पास छोड़ा गया था। यार्ड संचालक ने वाहन स्वामी व ड्राइवर के उपर दण्डात्मक कार्यवाही कर उन्हें वाहन सुपूर्द करने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस ने बताया की जांच जारी है। जल्द ही ट्रक समेत आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

thetarget365

Recent Posts

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में नया उबाल, आधव अर्जुन ने उदयनिधि के ज्ञान पर उठाए सवाल

Tamil Nadu Politics : दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में 'सनातन धर्म' को लेकर छिड़ा…

11 minutes ago

Gold Silver Price Crash : सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, आम खरीदारों को मिली बड़ी राहत

Gold Silver Price Crash :  शादी-ब्याह के सीजन में सोने और चांदी के गहने खरीदने…

16 minutes ago

Inflation India : महंगाई की चौतरफा मार से कैसे बचेगा आम आदमी? जानिए कीमतों के बढ़ने का सच

Inflation India : ईंधन की कीमतों में होने वाला इजाफा महज पेट्रोल पंप तक ही…

20 minutes ago

Udhayanidhi Stalin : उदयनिधि स्टालिन की सनातन पर बड़ी सफाई, कहा- मंदिर नहीं जातिवाद के खिलाफ हूँ

Udhayanidhi Stalin : तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने 'सनातन' के उन्मूलन को…

27 minutes ago

ODI World Cup 2027 : आईसीसी का अनोखा नियम, मेजबान होने के बाद भी वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा यह देश!

ODI World Cup 2027 :  क्रिकेट जगत में साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व…

33 minutes ago

This website uses cookies.