Trump Putin Talks: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच पिछले लगभग तीन साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए अपने प्रयासों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में, उन्होंने एक बार फिर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर लंबी बातचीत की है, जिसे ट्रंप ने “शांति की दिशा में बड़ा कदम” बताया है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर इस महत्वपूर्ण बातचीत की जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुतिन के साथ उनकी चर्चा काफी हद तक सकारात्मक (Positive) रही है। दोनों नेताओं के बीच मुख्य रूप से यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने और भविष्य में व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर विस्तार से बात हुई। ट्रंप के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना है और जल्द ही व्यक्तिगत रूप से मिलने की बात कही है।
बातचीत के दौरान, एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब पुतिन ने मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने की दिशा में अमेरिका की भूमिका की सराहना की। ट्रंप ने खुलासा किया कि पुतिन ने कहा कि यह ऐसा काम है जिसे सदियों से कोई नहीं कर पाया था, लेकिन अमेरिका ने करके दिखाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति को विश्वास है कि मध्य पूर्व में मिली यह सफलता रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने में भी मददगार साबित होगी।
ट्रंप ने आगे बताया कि राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की सामाजिक कार्यों में भागीदारी की भी विशेष रूप से प्रशंसा की।यूक्रेन युद्ध पर ठोस प्रगति के लिए, दोनों नेताओं ने अगले सप्ताह दोनों देशों के उच्च स्तरीय सलाहकारों की बैठक आयोजित करने पर सहमति जताई है। इस बैठक की अगुवाई अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो करेंगे और इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
सबसे बड़ी खबर यह है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की पहल के तहत राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में एक तय स्थान पर मुलाकात कर सकते हैं। इस संभावित शिखर वार्ता को विश्व शांति की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
पुतिन से मुलाकात के बाद, ट्रंप ने बताया कि वह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे। इस दौरान, वह जेलेंस्की के साथ रूस के साथ हुई बातचीत की प्रगति पर चर्चा करेंगे।अमेरिकी राष्ट्रपति के लगातार कूटनीतिक प्रयास और दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की जल्द मुलाकात की संभावना से उम्मीद जगी है कि पिछले तीन सालों से चल रहे इस विनाशकारी युद्ध का अंत जल्द हो सकता है और वैश्विक शांति की बहाली हो सकेगी।
Read More : Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में बीजेपी को झटका, कई वरिष्ठ नेताओं ने किया बगावत का ऐलान 2205
IIT Kharagpur : देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), खड़गपुर से एक…
CBSE 12th Result 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की परीक्षा दे…
Puducherry Exit Poll 2026 : केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए…
Kerala Exit Poll 2026 : केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण…
Tamil Nadu Exit Poll 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के संपन्न होने के बाद…
Assam Exit Poll 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के संपन्न होने के साथ ही कयासों…
This website uses cookies.