US Deportation:अमेरिका ने अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले हरियाणा के 50 युवकों को डिपोर्ट कर भारत वापस भेज दिया है। यह कार्रवाई ट्रंप सरकार की कड़ी प्रवासी नीति के तहत की गई है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ये सभी युवक डोंकी रूट से अमेरिका जाने की कोशिश कर रहे थे। अमेरिका से लौटने के बाद रविवार को ये सभी हरियाणा पहुंचे और परिवारजनों के हवाले कर दिए गए।
करनाल जिले के डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि इन 50 युवकों में से 16 करनाल जिले के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। इन युवकों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। डीएसपी ने कहा कि फिलहाल सभी की जांच जारी है और आगे पता चलेगा कि कौन किस प्रकार अमेरिका गया था और क्या इन पर कोई अपराध संबंधित रिकॉर्ड है। उन्होंने अवैध तरीके से विदेश जाने वालों को सलाह दी कि इस प्रकार के जोखिमपूर्ण रास्तों में लाखों रुपए बर्बाद करने से बचें।
करनाल से डिपोर्ट हुए युवकों में असंध के पोपड़ा गांव निवासी हसन, रहड़ा के अंकुर, सिंघवा के रजतपाल, बांसा के जश्नदीप सिंह, प्योंति के तेजेंद्र सिंह, कलसी के हरीश, गौरगढ़ के विक्रम, बिलोना के गुरजंत सिंह, फुरलक के सचिन मलिक, मंचूरी के मनिंदर सिंह, ओगंद के मनीष कुमार, बीबीपुर के प्रियांशु चहल, निसिंग के देवेंद्र सिंह, गोलपुर के सावन, बस्तलि के तुषार और डोड कारसा के निखिल शामिल हैं।
कैथल जिले से अमेरिका गए 14 युवकों में कुछ लंबे समय से वहां रह रहे थे, जबकि कुछ हाल ही में अमेरिका गए थे। कई युवकों को वहां पकड़ने के बाद जेल में रखा गया था। इनकी उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। कई युवकों ने विदेश जाने के लिए जमीन बेच दी थी या कर्ज लिया था।कैथल पुलिस टीम ने रविवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से इन युवकों को रिसीव किया और उन्हें पुलिस लाइन लाकर बकायदा पूछताछ की। पूछताछ के दौरान तारागढ़ निवासी नरेश कुमार का क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने आया और उसे हिरासत में लिया गया। बाकी 13 युवकों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला और उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया गया।
डीएसपी ललित यादव ने कहा कि पुलिस के पास अभी तक किसी एजेंट के खिलाफ शिकायत नहीं आई है, लेकिन शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि अवैध तरीके से विदेश जाने का जोखिम ना उठाएं, क्योंकि इससे न केवल लाखों रुपए बर्बाद होते हैं बल्कि उनकी सुरक्षा भी खतरे में रहती है।अमेरिका द्वारा अवैध प्रवासियों पर यह सख्ती बताती है कि विदेश जाने का जोखिमपूर्ण रास्ता ना अपनाएं। हरियाणा के युवकों को लौटकर सुरक्षित और कानूनी रास्तों से जीवन सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।
Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए 19 मार्च 2026 की सुबह बड़ी…
Trump warning Netanyahu: मध्य पूर्व (Middle East) एक बार फिर युद्ध की भीषण ज्वाला में…
CG railway alert: छत्तीसगढ़ से होकर सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक चिंताजनक…
Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार के लिए 19 मार्च 2026 का दिन 'ब्लैक थर्सडे'…
HDFC Bank Crisis: भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के ऋणदाता, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)…
Trump warning Iran 2026: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष आज अपने…
This website uses cookies.