अंतरराष्ट्रीय

Trump on Obama : डोनाल्ड ट्रंप का सनसनीखेज दावा: ओबामा देशद्रोही हैं, सबूत मेरे पास हैं

Trump on Obama : वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्ववर्ती बराक ओबामा पर ‘देशद्रोह’ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह ओबामा और उनके प्रशासन के शीर्ष खुफिया अधिकारियों पर ‘रूसगेट’ और ‘मतदान धोखाधड़ी’ की साजिश रचने के आरोप में कार्रवाई करना चाहते हैं।

बराक ओबामा पर लगा गंभीर आरोप

ट्रंप ने यह टिप्पणी मंगलवार को स्थानीय समयानुसार व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड द्वारा हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में ओबामा प्रशासन के कुछ अधिकारियों के खिलाफ ‘झूठी खुफिया जानकारी गढ़कर’ ट्रंप पर रूस के साथ संपर्क का झूठा आरोप लगाने का मुद्दा उठाया गया है। इस संदर्भ में ट्रंप ने कहा कि यह देशद्रोह है। बराक हुसैन ओबामा इस साजिश के मुख्य सूत्रधार थे। हिलेरी क्लिंटन उनके साथ थीं, स्लीपी जो बाइडेन भी मौजूद थे और पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कॉमी, पूर्व डीएनआई निदेशक जेम्स क्लैपर सहित पूरी टीम मौजूद थी।

तुलसी गबार्ड की रिपोर्ट को बनाया हथियार

ट्रंप ने यह भी कहा, “उन्होंने एक चुनाव हैक करने की कोशिश की और पकड़े गए। फिर उन्होंने सचमुच 2020 का चुनाव हैक कर लिया। मुझे पता था कि मैं उस चुनाव में बहुत ज्यादा वोटों से जीत गया हूं। इसलिए मैंने पलटवार किया और भारी अंतर से जीत हासिल की।”तुलसी गबार्ड की रिपोर्ट को “निर्णायक सबूत” बताते हुए ट्रंप ने कहा कि यह स्पष्ट है कि ओबामा “राज्य-विरोधी गतिविधियों” में शामिल थे और वह “तख्तापलट” करने की कोशिश कर रहे थे। ट्रंप ने कहा, “यह हमारे देश के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है।”

तुलसी गबार्ड की रिपोर्ट में सौ से ज़्यादा “गोपनीय” दस्तावेज हैं। जिनमें कहा गया है कि ओबामा के ख़ुफ़िया प्रमुखों ने रूस की संलिप्तता न होने की ख़ुफ़िया जानकारी को नजरअंदाज करते हुए मनगढ़ंत आरोप लगाए। इसी आधार पर बाद में लंबी रशियागेट जांच शुरू की गई। गबार्ड ने पूरे मामले को “ट्रंप के ख़िलाफ़ एक साल तक चलने वाला तख्तापलट” बताया।

ओबामा ने इन आरोपों का किया खंडन

दूसरी ओर, पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने इन आरोपों का पुरजोर खंडन किया है। ट्रंप की हालिया टिप्पणियों के तुरंत बाद, ओबामा कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि गबार्ड की रिपोर्ट में ऐसा कुछ भी नहीं है जो 2016 के चुनाव में रूसी हस्तक्षेप के प्रचलित विश्लेषण का खंडन करता हो। बयान में आगे कहा गया, “राष्ट्रपति कार्यालय के सम्मान में, हम आमतौर पर ऐसे निराधार दावों का जवाब नहीं देते। लेकिन ये दावे इतने हास्यास्पद और भ्रामक हैं कि हमारा जवाब देना ज़रूरी है। ये बेहद बेतुके हैं और ध्यान भटकाने की एक कमज़ोर कोशिश हैं।”

Read More  : Netanyahu assassination plot : इज़रायली पीएम नेतन्याहू की हत्या की साजिश में 70 वर्षीय महिला गिरफ्तार

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

Balrampur Opium: करोड़ों की अफीम और कमजोर खुफिया तंत्र.. बलरामपुर में कौन चला रहा है नशे का नेटवर्क?

Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…

4 hours ago

Messi vs Yamal 2026: मेसी बनाम यमल का महामुकाबला रद्द, मिडिल ईस्ट युद्ध की भेंट चढ़ा फुटबॉल फाइनल

Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…

8 hours ago

By-Election 2026: बारामती और राहुरी सहित 8 सीटों पर चुनावी रण का आगाज, 23 अप्रैल को वोटिंग; सुनेत्रा पवार होंगी उम्मीदवार

By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…

8 hours ago

Harish Rana euthanasia: “सबको माफ करते हुए जाओ…” इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा का वीडियो वायरल

Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…

8 hours ago

सोशल मीडिया आईडी हैक कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…

9 hours ago

This website uses cookies.