Trump Putin meeting: अलास्का में ट्रंप–पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात, यूक्रेन युद्ध पर चर्चा लेकिन समझौता टला

Trump Putin meeting :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का के एल्मेंडॉर्फ एयर बेस पर हुई ऐतिहासिक मुलाकात करीब तीन घंटे चली। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के मुद्दे पर गंभीर बातचीत की। हालांकि युद्धविराम पर कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई। बैठक से पहले ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने स्पष्ट कर दिया था कि यूक्रेन के बिना उसके भविष्य पर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता। ट्रंप ने संकेत दिया कि आगे की वार्ता में जेलेंस्की को शामिल किया जा सकता है।

ads

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कही सकारात्मक बातें

Adst

बैठक के बाद ट्रंप और पुतिन ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की, लेकिन यह महज 12 मिनट तक चली। इस दौरान दोनों नेताओं ने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। ट्रंप ने कहा कि बैठक “बहुत पॉजिटिव” रही और कई मुद्दों पर सहमति बनी, लेकिन अभी कोई औपचारिक डील नहीं हुई है। उन्होंने कहा, “कोई समझौता तभी माना जाएगा जब वह अंतिम रूप लेगा।”

रेड कार्पेट पर पुतिन का स्वागत

अलास्का में इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। एल्मेंडॉर्फ एयर बेस पर राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत रेड कार्पेट बिछाकर किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच आयोजित इस मुलाकात को लेकर वैश्विक स्तर पर बड़ी उत्सुकता रही।

बैठक की अंदरूनी बातें अभी भी रहस्य

ट्रंप और पुतिन की तीन घंटे लंबी चर्चा में किन-किन मुद्दों पर गहन बातचीत हुई, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। ट्रंप ने सिर्फ इतना कहा कि बातचीत रचनात्मक रही है। वहीं पुतिन ने कहा कि यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए “असल वजहों” को समाप्त करना जरूरी है। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि यदि ट्रंप पहले ही राष्ट्रपति होते, तो संभवतः यह युद्ध शुरू ही नहीं होता।

यूरोपीय नेताओं पर पुतिन का निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुतिन ने यूरोपीय नेताओं को लेकर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो समझौते की प्रक्रिया चल रही है उसमें यूरोपीय देशों को दखल नहीं देना चाहिए। पुतिन के अनुसार, यह मामला रूस, अमेरिका और यूक्रेन तक सीमित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यूरोपीय देश इस बात को समझेंगे और वार्ता में कोई बाधा नहीं डालेंगे।

मास्को में हो सकती है अगली बैठक

ट्रंप और पुतिन की इस पहली मुलाकात से पहले ही माना जा रहा था कि युद्धविराम पर तुरंत सहमति बनना मुश्किल है। ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि वे जल्द ही पुतिन और जेलेंस्की के साथ दूसरी मुलाकात करेंगे। बैठक के बाद पुतिन ने ट्रंप को मास्को आने का निमंत्रण दिया। हालांकि ट्रंप ने इस प्रस्ताव को न तो स्वीकार किया और न ही खारिज। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगली अहम वार्ता मास्को में ही हो सकती है।

अलास्का में हुई यह मुलाकात यूक्रेन युद्ध के समाधान की दिशा में एक अहम कड़ी मानी जा रही है। हालांकि तत्काल कोई समझौता नहीं हो पाया है, लेकिन बातचीत के “सकारात्मक” माहौल ने उम्मीद जगा दी है कि आने वाले महीनों में अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच शांति प्रक्रिया को नया मोड़ मिल सकता है।

Read More : 16 August 2025 Horoscope : जानें आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए क्या लाएगा

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.