US-India Trade Deal
US-India Trade Deal: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पुराने टैरिफ को अवैध घोषित किए जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण दिया है। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि अदालत के फैसले के बावजूद भारत के साथ हुई ‘ट्रेड डील’ में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह पहले की तरह जारी रहेगी। व्हाइट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने भारत के साथ मजबूत रिश्तों की वकालत करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।
ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें एक ‘महान व्यक्ति’ और ‘स्मार्ट लीडर’ बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ उनके संबंध बहुत अच्छे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि भारत अब रूस से तेल की खरीदारी पर अपनी निर्भरता कम कर रहा है, क्योंकि अमेरिका इस “भयानक युद्ध” को समाप्त करना चाहता है। ट्रंप ने व्यापारिक समझौते का बचाव करते हुए कहा कि पहले की तुलना में अब भारत के साथ एक “उचित डील” हुई है, जहाँ अमेरिका को लूटने की गुंजाइश खत्म हो गई है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर अपना पुराना दावा दोहराया कि उन्होंने पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को टालने में भूमिका निभाई थी। ट्रंप के अनुसार, जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर था और विमान गिराए जा रहे थे, तब उन्होंने टैरिफ का डर दिखाकर दोनों को शांत किया। ट्रंप ने कहा, “मैंने साफ़ कह दिया था कि यदि युद्ध हुआ तो अमेरिका के साथ व्यापार नहीं होगा और दोनों देशों को 200 प्रतिशत टैरिफ देना होगा।” उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी युद्ध रुकवाने के लिए उनकी सराहना की है।
भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया ट्रेड फ्रेमवर्क के तहत व्यापारिक शर्तों को संशोधित किया गया है। ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश के जरिए भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ को हटा दिया है। इसके बदले में, वॉशिंगटन अब नई दिल्ली से होने वाले आयात पर कम ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ लगाएगा। यह दर 25 प्रतिशत से घटकर अब 18 प्रतिशत रह जाएगी। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि भले ही तरीके बदल जाएं, लेकिन भारत के साथ डील प्रभावी रहेगी और भारत अमेरिकी आयात पर टैरिफ देना जारी रखेगा।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप द्वारा पहले लगाए गए टैरिफ को असंवैधानिक करार दिया था, जिसके तुरंत बाद ट्रंप ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने ओवल ऑफिस से एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत अब दुनिया के सभी देशों से अमेरिका आने वाले माल पर 10 प्रतिशत का ‘वैश्विक टैरिफ’ लगाया जाएगा। ‘ट्रुथ सोशल’ पर गर्व के साथ इस फैसले की घोषणा करते हुए ट्रंप ने लिखा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा, जिससे वैश्विक व्यापार नीतियों में एक नया मोड़ आ गया है।
Read More: Kanpur Dehat Accident: कानपुर देहात भीषण सड़क हादसा, तालाब में गिरी कार, एक ही परिवार के चार की मौत
Sabarimala Case : केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के…
PM Modi Trishul Kashi : धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Summer Drinks : भीषण गर्मी और तपती धूप के मौसम में शरीर को अंदरुनी ठंडक…
Blue Moon May 2026 : धार्मिक और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2026 का मई…
Hamas Leader Dead : इजरायल और हमास के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध में इजरायली…
IIT Kharagpur : देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), खड़गपुर से एक…
This website uses cookies.