Trump Qatar security: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए कतर की सुरक्षा की गारंटी देने वाला एक कार्यकारी आदेश (Executive Order) जारी किया है। इस आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि यदि किसी देश ने कतर की राजधानी दोहा पर हमला किया, तो अमेरिका उसे अपनी सुरक्षा के लिए खतरा मानेगा और उसके खिलाफ जरूरी सैन्य कार्रवाई करेगा।
यह कार्यकारी आदेश ऐसे समय आया है जब पिछले महीने इजरायल ने कतर की राजधानी दोहा में एयरस्ट्राइक कर हमास के नेताओं को निशाना बनाया था। इस हमले की अमेरिका सहित कई देशों ने निंदा की थी। कतर लंबे समय से हमास और इजरायल के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाता रहा है। ऐसे में इजरायली कार्रवाई ने क्षेत्रीय राजनीति को गर्म कर दिया है।
अपने कार्यकारी आदेश में ट्रंप ने लिखा,“अगर कतर पर किसी भी प्रकार का सैन्य हमला होता है, तो उसे अमेरिका की शांति और स्थिरता के लिए खतरा माना जाएगा। ऐसी स्थिति में अमेरिका कतर के साथ मिलकर राजनयिक, आर्थिक और यदि जरूरी हो तो सैन्य कार्रवाई करेगा।”
कतर, एक छोटा लेकिन रणनीतिक दृष्टिकोण से अहम देश है, जो अमेरिकी सेना की बड़ी सैन्य छावनी अल-उदीद एयरबेस की मेजबानी करता है। यही वजह है कि अमेरिका लंबे समय से कतर को सुरक्षा की गारंटी देता आया है। ट्रंप का यह कदम उस समझौते को एक औपचारिक और सख्त नीति के रूप में स्थापित करता है।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले के बाद कतर पर आरोप लगाया था कि वह हमास को सुरक्षित पनाहगाह देता है। वहीं, हमास ने दावा किया कि उनके किसी भी वरिष्ठ नेता को नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में सामने आया कि इस हमले में हमास नेता खलील अल-हय्या का बेटा मारा गया, जो अक्टूबर 2023 में इजरायल पर हमले की योजना में शामिल बताया गया था।
इस आदेश के बाद अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह कतर की क्षेत्रीय संप्रभुता और सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा। यह कदम अमेरिका और उसके सहयोगी इजरायल के रिश्तों में तनाव की आशंका को भी जन्म दे सकता है, क्योंकि हालिया हमला अमेरिका की मध्यस्थता और रणनीतिक साझेदारी को सीधी चुनौती देता है।
ट्रंप ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि अमेरिका के रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और खुफिया निदेशक मिलकर ऐसी योजना बनाएंगे, ताकि यदि दोहा पर कोई हमला हो तो तत्काल और प्रभावी जवाब दिया जा सके।
डोनाल्ड ट्रंप का यह निर्णय न केवल कतर को एक बड़ी सुरक्षा ढाल प्रदान करता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि अमेरिका खाड़ी क्षेत्र में अपने रणनीतिक हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इजरायली हमले के बाद यह बयान कतर के लिए राहत है, लेकिन क्षेत्रीय राजनीति में इससे तनाव और बढ़ सकता है।
US Iran Tension : अमेरिका और ईरान के मध्य चल रहा कूटनीतिक और सैन्य तनाव…
Sudesh Kumar Death: हिंदी सिनेमा के 'गोल्डन इरा' के चमकते सितारे और अपनी सादगीपूर्ण अदाकारी…
India Census 2027 : भारत में बहुप्रतीक्षित 'जनगणना 2027' का आगाज हो चुका है और…
Manipur Violence : मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच भड़की जातीय हिंसा को…
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई…
Tara Aditya Dating : बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री तारा सुतारिया इन दिनों अपनी फिल्मों से…
This website uses cookies.