Thetarget365

अवैध प्रवासियों को हथकड़ी-बेड़ियों में लाने पर भड़के टीएस सिंह देव, पीएम और विदेश मंत्री माफी मांगे

अंबिकापुर @thetarget365 अमेरिका से लाए गए अवैध भारतीय प्रवासियों को हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़कर भारत लाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस पर छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने केंद्र सरकार को घेरा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व विदेश मंत्री एस. जयशंकर से माफी मांगने की मांग की है।

“सरकार इतनी अक्षम कैसे रही?”- टीएस सिंह देव

टीएस सिंह देव ने इस मामले को देश के आत्मसम्मान और गरिमा से जुड़ा बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति पहले ही स्पष्ट कर चुके थे कि वे अवैध प्रवासियों को वापस भेजेंगे। लेकिन सवाल यह उठता है कि भारत सरकार ने इन्हें सम्मानजनक तरीके से वापस लाने की व्यवस्था क्यों नहीं की? उन्होंने इस घटना को भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल करने वाला करार दिया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की बदनामी”

पूर्व डिप्टी सीएम ने केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों को बेड़ियों में जकड़कर लाने की तस्वीरें भारत की प्रतिष्ठा पर आघात हैं। यह सरकार की असफलता और संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने इस अमानवीय व्यवहार की निंदा करते हुए इसे भारत के सम्मान पर धब्बा बताया।

विपक्ष हमलावर, केंद्र सरकार पर दबाव

इस मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। विपक्षी दल इसे भारतीय नागरिकों के साथ अमानवीय व्यवहार करार देते हुए भारत सरकार की विदेश नीति की विफलता बता रहे हैं। अब यह मामला राजनीतिक गरमाहट पकड़ चुका है और सरकार पर जवाबदेही बढ़ गई है।

thetarget365

Recent Posts

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

2 hours ago

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख, केजरीवाल और आप नेताओं को आपराधिक अवमानना का नोटिस

Arvind Kejriwal News:  दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…

3 hours ago

BCI Action: ममता बनर्जी के वकीलों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त, माँगी आचरण की पूरी रिपोर्ट

BCI Action:  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…

3 hours ago

MI New Captain: जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान, हार्दिक-सूर्या की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

MI New Captain:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…

3 hours ago

NEET UG 2026 Leak: सीबीआई जांच में बड़ा मोड़, डिजिटल सुरागों से खुलेगा पेपर लीक सिंडिकेट का राज

NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…

3 hours ago

This website uses cookies.