Thetarget365

हत्या का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, जंगल में तलाशी अभियान जारी

पुलिस की घेराबंदी जारी, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की संभावना

अंबिकापुर @thetarget365 बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी से शुक्रवार सुबह एक हत्या का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को अभिरक्षा में रखा गया था, लेकिन वह शौच जाने के बहाने निकला और भाग निकला।

गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस को चकमा देकर भागा

पुलिस ने आरोपी संजय खैरबार (22) को बुधवार रात ग्राम कोटराही से गिरफ्तार किया था। उस पर पड़ोसी व्यवसायी ओमप्रकाश कुशवाहा (25) की हत्या का आरोप था। आरोपी ने बुधवार देर रात ओमप्रकाश के घर में घुसकर डंडे से उसके सिर पर हमला किया था। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था।

पुरानी रंजिश में की थी हत्या

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब एक साल पहले ओमप्रकाश के परिवार ने उसके खिलाफ चोरी की झूठी शिकायत की थी और उसे चोर कहकर अपमानित करते थे। इसी रंजिश में उसने ओमप्रकाश की हत्या कर दी।

शौच का बहाना बनाकर हुआ फरार

पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी गुरुवार को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे वाड्रफनगर पुलिस चौकी में रखा था। लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच वह शौच जाने के बहाने निकला और जंगल की ओर भाग गया। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो पुलिस को उसके फरार होने का अंदेशा हुआ और तत्काल खोजबीन शुरू की गई।

मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की आशंका, पुलिस तलाश में जुटी

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कई उलझाने वाले बयान दिए, जिससे उसकी मानसिक स्थिति पर संदेह जताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि वह खतरनाक हो सकता है। वाड्रफनगर पुलिस टीम जंगल और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश में जुटी हुई है। बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने आरोपी के फरार होने की पुष्टि की है।

thetarget365

Recent Posts

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

3 hours ago

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख, केजरीवाल और आप नेताओं को आपराधिक अवमानना का नोटिस

Arvind Kejriwal News:  दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…

3 hours ago

BCI Action: ममता बनर्जी के वकीलों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त, माँगी आचरण की पूरी रिपोर्ट

BCI Action:  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…

4 hours ago

MI New Captain: जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान, हार्दिक-सूर्या की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

MI New Captain:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…

4 hours ago

NEET UG 2026 Leak: सीबीआई जांच में बड़ा मोड़, डिजिटल सुरागों से खुलेगा पेपर लीक सिंडिकेट का राज

NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…

4 hours ago

This website uses cookies.