Vijay CM Candidate: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय थलपति की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) ने बुधवार को महाबलीपुरम के एक होटल में विशेष बैठक कर 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए विजय को पार्टी का मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषित किया। साथ ही पार्टी ने उन्हें चुनावी गठबंधन तय करने का पूरा अधिकार भी सौंपा।
यह पहली बार है जब करूर रैली में हुई भगदड़ के बाद विजय ने स्पेशल जनरल काउंसिल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि आगामी चुनाव में मुकाबला केवल TVK और सत्ताधारी DMK के बीच होगा और उनकी पार्टी को मजबूत जीत मिलने की पूरी उम्मीद है।
विजय ने 27 सितंबर को करूर में हुई रैली में हुए दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें अपने समर्थकों को खोने का गहरा दुख है। करूर रैली में 41 लोगों की मौत और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे। उन्होंने यह भी कहा कि तमिलनाडु सरकार द्वारा बनाई गई एक सदस्यीय कमेटी की जांच पर लोगों के सवाल उठने लगे थे, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित कर दिया।
विजय ने 2 फरवरी 2024 को TVK की स्थापना की थी और 2026 विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा की थी। इसके बाद से वे राज्यभर में रैलियों के माध्यम से अपनी पार्टी और नीतियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। करूर रैली भी इसी मकसद से आयोजित की गई थी, हालांकि रैली में अनुमति से अधिक भीड़ जमा होने के कारण भगदड़ जैसी त्रासदी घटी।
करूर में रैली के लिए केवल 10 हजार लोगों की अनुमति थी, लेकिन करीब 50 हजार लोग जमा हो गए। 60 फीट लंबी प्रचार बस को 100 फीट चौड़ी सड़क पर ले जाने की कोशिश के कारण लोगों पर अत्यधिक दबाव पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ इतना अधिक बढ़ गई कि बच्चों और बूढ़ों समेत कई लोग बेहोश हो गए। विजय ने शांति की अपील करते हुए भाषण रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी थी।भीड़ की अधिकता और संकीर्ण रास्तों के कारण एम्बुलेंस और वॉलंटियर्स घायल लोगों तक तुरंत नहीं पहुंच सके। इस घटना ने चुनावी तैयारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था की अहमियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विजय ने बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि 2026 विधानसभा चुनाव में TVK का मुकाबला केवल DMK से होगा, और पार्टी पूरी तरह से जीत के लिए तैयार है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी रणनीति को मजबूत बनाने और राज्यभर में पार्टी का संदेश फैलाने की अपील की।इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी और विजय के राजनीतिक सहयोगी मौजूद थे। पार्टी का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में TVK प्रभावशाली प्रदर्शन करेगी और राज्य की राजनीति में एक नई धारा लेकर आएगी।
Shubman Gill on GT Loss : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का चौथा मुकाबला क्रिकेट…
Dhurandhar 2 Box Office Collection: भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं…
Bhilai Factory Blast: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार की शाम एक…
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट लेनी शुरू कर…
Chia Seeds Side Effects: आजकल फिटनेस और वेट लॉस की दुनिया में चिया सीड्स (Chia…
Digital Census 2027: भारत की बहुप्रतीक्षित जनगणना 2027 की औपचारिक शुरुआत आज, 1 अप्रैल 2026…
This website uses cookies.