Raipur Naxal Arrest: राजधानी रायपुर में छिपे दो नक्सली गिरफ्तार, SIA की गोपनीय कार्रवाई से हड़कंप

Raipur Naxal Arrest: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राज्य की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने राजधानी के डीडी नगर क्षेत्र से दो सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बस्तर से इलाज के बहाने रायपुर पहुंचे ये दोनों नक्सली कई दिनों से यहां छिपकर रह रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

ads

बीजापुर से रायपुर पहुंचे थे नक्सली

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान कमला और जग्गू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जग्गू को पथरी की गंभीर समस्या थी, जिसका इलाज कराने के लिए वह बस्तर के बीजापुर से रायपुर के अंबेडकर अस्पताल आया था। इलाज के दौरान ही दोनों नक्सली एसआईए की रडार पर आए और फिर एक गोपनीय ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार कर लिए गए।

Adst

डीडी नगर में छिपकर रह रहे थे

राजधानी के डीडी नगर इलाके में ये नक्सली कई दिनों से किराए के मकान में छिपे हुए थे। उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के बाद एसआईए की टीम ने सही समय पर कार्रवाई कर उन्हें दबोच लिया। यह पूरा ऑपरेशन बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया ताकि राजधानी में किसी तरह का तनाव या डर का माहौल न बने।

अर्बन नेटवर्क की तलाश में जुटी SIA

SIA अब इस बात की जांच में जुट गई है कि क्या ये नक्सली राजधानी में सिर्फ इलाज के लिए आए थे या फिर इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश थी। जांच एजेंसी को शक है कि नक्सली राजधानी में अपने अर्बन नेटवर्क को सक्रिय करने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं ये नेता, अफसर और सरकारी ठिकानों की रेकी तो नहीं कर रहे थे।

राजधानी में सुरक्षा को लेकर सवाल

राजधानी में नक्सलियों की मौजूदगी सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि रायपुर में राज्य के शीर्ष नेता, मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी और महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान मौजूद हैं। ऐसे में राजधानी में नक्सलियों की घुसपैठ गंभीर खतरे का संकेत है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं इनके अलावा और भी नक्सली रायपुर या अन्य शहरी इलाकों में तो नहीं छिपे हैं।

रायपुर में दो नक्सलियों की गिरफ्तारी ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह साफ हो गया है कि बस्तर में बढ़ते दबाव के चलते अब नक्सली शहरी इलाकों का रुख कर रहे हैं। SIA की यह कार्रवाई भले ही गोपनीय रही हो, लेकिन इसका असर राज्य की सुरक्षा रणनीति पर व्यापक पड़ सकता है।

Read More: Priyanka Gandhi Bihar: प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: 70 साल में कांग्रेस ने बिहार के अधिकार मजबूत किए, भाजपा को दिया करारा जवाब

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.