Madhya Pradesh Crime
Madhya Pradesh Crime : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक ऐसी रूहानी वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। जिले के नवाखेड़ा गांव में एक युवक की हैवानियत से पूरा क्षेत्र दहशत और गुस्से में है। आरोपी युवक की हरकतों से परेशान होकर न केवल पुलिस ने उस पर शिकंजा कसा है, बल्कि ग्रामीणों और समाज के प्रतिनिधियों ने मिलकर उसे गांव से निष्कासित करने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।
आरोपी युवक की पहचान 22 वर्षीय संदीप नाथ के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, संदीप की दरिंदगी का सिलसिला काफी समय से चल रहा था। उसने पहले गांव की एक महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की थीं। इतना ही नहीं, युवक ने बेजुबान जानवरों के साथ भी कुकृत्य कर अश्लीलता की सारी सीमाएं लांघ दी थीं। उसकी इन हरकतों से पूरा नवाखेड़ा गांव त्रस्त था, लेकिन हाल ही में उसने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर क्रूरता की पराकाष्ठा पार कर दी।
पीड़ित बुजुर्ग महिला ने पुलिस को अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वह रात करीब 12:30 बजे अपने घर के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। तभी संदीप वहां पहुंचा और अचानक उनका गला दबाने लगा। आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उनके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। पीड़ित महिला गिड़गिड़ाती रही और कहती रही कि “मैं तुम्हारी मां के समान हूँ, ऐसा मत करो,” लेकिन दरिंदे पर कोई असर नहीं हुआ। संघर्ष के दौरान महिला किसी तरह पलंग से नीचे उतरी और अपनी जान बचाकर पड़ोसियों के घर की ओर भागी।
शोर सुनकर पड़ोसी बाहर आए और उन्होंने बुजुर्ग महिला की मदद की। उन्हें कपड़े पहनाए गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। नानाखेड़ा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 76 और 331 (4) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप नाथ को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है, जिसके आधार पर अब उस पर जिला बदर की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी की शर्मनाक करतूतों को देखते हुए नवाखेड़ा के सरपंच नरेंद्र सिंह तोमर ने गांव में एक बड़ी पंचायत बुलाई। इस पंचायत में नाथ संप्रदाय के प्रमुख रमेश नाथ और समाज के अन्य वरिष्ठ लोग भी शामिल हुए। पंचायत ने एक स्वर में निर्णय लिया कि संदीप नाथ जैसे अपराधी के लिए गांव में कोई जगह नहीं है। समाज के मुखिया ने उसका ‘हुक्का-पानी’ बंद करने और उसे समाज से बेदखल करने की घोषणा की। सरपंच ने स्पष्ट किया कि आरोपी शराब पीकर अक्सर महिलाओं और जानवरों के साथ गलत हरकतें करता था, इसलिए अब उसे गांव में रहने नहीं दिया जाएगा।
यह मामला न केवल एक जघन्य अपराध की कहानी है, बल्कि यह ग्रामीण एकजुटता का भी उदाहरण है। नवाखेड़ा गांव के लोगों ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून अपना काम करेगा, लेकिन समाज भी ऐसे अपराधियों को स्वीकार नहीं करेगा। बुजुर्ग महिला की बहादुरी और ग्रामीणों के कड़े फैसले ने क्षेत्र में अपराधियों के मन में खौफ पैदा कर दिया है। फिलहाल, आरोपी पुलिस हिरासत में है और गांव वाले इस बात से राहत महसूस कर रहे हैं कि अब वह दरिंदा उनके बीच नहीं रहेगा।
Read More : IPL 2026: चुनाव की वजह से बदला चेन्नई-गुजरात मैच का वेन्यू, BCCI ने किया संशोधित शेड्यूल का एलान!
Delimitation Bill : लोकसभा में शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जहाँ महिला आरक्षण कानून और…
Kangana vs Rahul: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए हालिया संबोधन पर…
Women Reservation Bill : महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान से ठीक पहले लोकसभा का माहौल…
Germany Whale Rescue: दुनिया के एक सुदूर कोने में, समुद्र के किनारे रेत के टापू…
Karnataka Road Accident: कर्नाटक के यादगीर जिले से शुक्रवार को एक अत्यंत दुखद और हृदयविदारक…
Chernobyl Crisis 2026: आज से ठीक चार दशक पहले, 26 अप्रैल 1986 को यूक्रेन (तत्कालीन…
This website uses cookies.