UK parliament vote : ब्रिटेन सरकार एक बड़ा फैसला लेने जा रहा है। ब्रिटेन सरकार मतदान की उम्र को 18 से घटाकर 16 वर्ष करने की तैयारी में है। यह प्रस्ताव देश की उप-प्रधानमंत्री एंजेला रेनर ने पेश किया है। उनका कहना है कि इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। यदि यह प्रस्ताव ब्रिटिश संसद में पारित हो जाता है, तो इंग्लैंड और उत्तरी आयरलैंड भी स्कॉटलैंड और वेल्स की कतार में शामिल हो जाएंगे जहां पहले से ही मतदान की न्यूनतम आयु लगभग 16 और 17 वर्ष तय की जा चुकी है। यह बदलाव पूरे ब्रिटेन में एक समान मतदान नीति की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
2024 के आम चुनावों में ब्रिटेन का मतदान प्रतिशत केवल 59.7 प्रतिशत रहा । ये 2001 के बाद सबसे कम था। इस गिरावट ने सरकार और विशेषकज्ञों दोनों के लिए ये चिंता का कारण । अध्यन के अनुसार मतदान में युवाओं की भागीदारी कम होने की वजह से मतदान में गिरावट आ रही है। अगर 16 से 18 वर्ष के बीच युवाओं को वोटिंद का अधिकार दिया जाए तो शायद मतदाता संख्या और भागीदारी दोनों में इजाफा हो सकता है।
सरकार का कहना है कि वर्तान की युवा पीढ़ी को राजनीतिक रूप से जागरूक करना है । साथ ही उन्हें निर्णय प्रक्रिया में शामिल करने से लोकतंत्र को और मज़बूत करेगा।16-17 वर्ष के युवाओं को वोटिंग अधिकार देने से न सिर्फ उनकी नागरिक जिम्मेदारियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि वे भविष्य की नीतियों को भी आकार देने में भूमिका निभा सकेंगे। हालांकि इस प्रस्ताव को लेकर ब्रिटिश संसद में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ सांसद इसे समय की मांग बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि 16 वर्ष के युवा अभी राजनीतिक निर्णय के लिए पर्याप्त परिपक्व नहीं होते। फिर भी, इस विषय पर लोकतांत्रिक बहस जारी है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा ब्रिटेन की राजनीति में अहम भूमिका निभा सकता है।
ब्रिटेन का यह कदम अगर लागू होता है, तो यह न केवल वहां के लोकतंत्र में एक बड़ा परिवर्तन होगा, बल्कि यह दुनिया भर के देशों के लिए एक प्रेरक उदाहरण भी बन सकता है। युवाओं को शुरुआती उम्र में मतदान का अधिकार देना उन्हें सशक्त नागरिक बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
Read More : Messi Ronaldo : मेस्सी के लिए रोनाल्डो की भावुक अपील: “उन्हें अगला वर्ल्ड कप खेलते देखना चाहता हूं”
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…
Iran Strait Of Hormuz News: पश्चिम एशिया की रणभूमि से एक ऐसी खबर आई है…
Global Trade Shock: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच शुक्रवार, 27 मार्च 2026…
Caribbean Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…
Middle East War: पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…
Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…
This website uses cookies.