Oplus_131072
अंबिकापुर (thetarget365)। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाते वक्त विचाराधीन हत्या का आरोपी एंबुलेंस से कूद कर फरार हो गया। मामले में जेल प्रहरी व वाहन चालक को जेल अधीक्षक ने निलंबित कर दिया हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी। घटना बुधवार देर शाम की है।
जानकारी अनुसार, बुधवार देर शाम 07 बजे को जेल प्रबंधन के द्वारा बेहतर इलाज के लिए एक बंदी को जिला अस्पताल एम्बुलेंस से भेजा जा रहा था। फरार बंदी का नाम संजीव दास है जो अंबिकापुर के पास चिखलाडीह का रहने वाला है। हत्या के मामले में अंबिकापुर केंद्रीय जेल में बंदी है। बीती रात करीब 7 बजे के लगभग जेल चिकित्सक के निर्देश पर इलाज के लिए जेल प्रहरी द्वारा बंदी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था। एम्बुलेंस जब बिही बाड़ी केडी हॉस्पिटल के पास पहुंची तभी अचानक मौका देखकर एम्बुलेंस से बंदी फरार हो गया। जेल अधीक्षक ने चालक दया राम और प्रहरी वेद प्रकाश पाण्डेय को निलंबित कर दिया है। पुलिस फरार बंदी की संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।
BJP MLA Naveen Jain : ओडिशा के बोलांगीर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…
MI vs KKR Today Match : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांच ने दस्तक…
LPG Cylinder Price 1 April : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध के…
PM Modi Palakkad : केरल में आगामी विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र…
OnePlus Nord 6: स्मार्टफोन की दुनिया में वनप्लस एक बार फिर धमाका करने के लिए…
CG Lab Attendant Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के…
This website uses cookies.