अंबिकापुर @thetarget365 “भारत की सेना को प्रणाम करें, जो शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। भारत अब सहने वाला नहीं, जवाब देने वाला राष्ट्र बन चुका है।” उक्त बातें आज अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि के आसंदी से बोली। केन्द्रीय मंत्री चौहान ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत नवनिर्मित 51,000 मकानों के हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया और उन्हें “खुशियों की चाबी“ सौंपी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विष्णुदेव साय ने की।
केंद्रीय मंत्री चौहान ने राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार पारदर्शिता और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “मोदी है तो मुमकिन है” यह केवल नारा नहीं, हकीकत है। छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद चिंतामणि महाराज, सरगुजा संभाग के सभी विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Sakti Vedanta Tragedy: सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने…
Newborn Death MCB District : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले से चिकित्सा लापरवाही का एक…
Vivo Y600 Pro Leak : स्मार्टफोन जगत की दिग्गज कंपनी वीवो (Vivo) ने अपने लोकप्रिय…
131st Constitutional Amendment Bill Failed : भारतीय संसदीय इतिहास में शुक्रवार का दिन अत्यंत गहमागहमी…
BPSC TRE 4.0 Update: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए…
Strait of Hormuz Update : दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक, होर्मुज…
This website uses cookies.