Thetarget365

सनावल थानेदार सस्पेंड, हाईकोर्ट ने डीजीपी, खनिज सचिव और वन विभाग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा

रेत माफियाओं द्वारा आरक्षक को कुचलने का मामला, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

बिलासपुर @thetarget365 बलरामपुर जिले में रेत माफिया द्वारा कॉन्स्टेबल शिव बचन सिंह को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर कर दिए जाने के मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई की। हाईकोर्ट ने कहा कि, अवैध खनन रोकने निर्देश के बाद यह हालत है, जो बहुत ही गंभीर बात है। स्टेट अफेयर्स की ऐसी हालत है। हाईकोर्ट ने डीजीपी, खनिज सचिव और वन विभाग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

मामले में अगली सुनवाई 9 जून को होगी। वहीं, इस मामले में पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस की 5 टीमें रेत तस्करों को पकड़ने में लगी हुई है। रेत तस्करों को पुलिस संरक्षक देने के भी आरोप लग रहे हैं। इसके अलावा आरक्षक की मौत के बाद सनावल थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है।

मृतक आरक्षक शिव बचन सिंह

बता दें रविवार 11 मई की रात करीब 11 बजे सनावल पुलिस की टीम कनहर नदी से अवैध रेत खनन रोकने लिबरा गांव पहुंची थी। इसी दौरान भाग रहे एक ट्रैक्टर को आरक्षक शिव बचन सिंह (43) ने रोकने की कोशिश की। लेकिन ट्रैक्टर ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी, बल्कि आरक्षक को कुचलते हुए भाग गया। जिससे आरक्षक की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, लिबरा गांव में करीब 4 महीने से रेत की तस्करी हो रही थी। झारखंड के तस्कर लगातार बड़ी संख्या में गाड़ियां लगाकर रेत की तस्करी कर रहे थे। शनिवार की शाम ग्रामीण रेत तस्करी का विरोध करने लगे, तो सनावल पुलिस ने रेत तस्करी करते हुए 3 गाड़ियों को पकड़ा था। ग्रामीणों का आरोप है कि, तस्करों से कमीशन लेकर गाड़ियां छोड़ दी गई थी।

सरपंच ने की थी लिखित शिकायत, जताई थी अनहोनी की आशंका

लिबरा गांव के सरपंच, पंच और ग्रामीणों ने रेत खनन को लेकर सनावल थाना प्रभारी से लिखित में शिकायत की थी। जिसमें रेत माफिया रोहित यादव, विश्वकर्मा और शमशाद मोहम्मद के नाम शामिल है। उन्होंने आशंका भी जताई थी कि, रेत खदान स्थान पर कभी भी कुछ हादसा हो सकता है। रेत तस्कर लगातार ग्रामीणों को धमकी भी दे रहे थे।

पुलिस की बनी 5 टीमें, 2 संदिग्ध हिरासत में

बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने बताया कि, तस्करों को पकड़ने के लिए 5 टीमें लगाई गई हैं, जो लगातार कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। इसमें पुलिस की भूमिका की भी जांच की जा रही है। 3 गाड़ियों को पकड़ने के बाद छोड़ने को लेकर भी जांच होगी कि, किन परिस्थितियों में गाड़ियों को छोड़ी गई थी।

सनावल थाना प्रभारी को आईजी ने किया सस्पेंड

इस मामले में सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा ने सनावल के थाना प्रभारी दिव्य कांत पांडेय को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। सरगुजा आईजी ने कहा कि, पुलिस जांच कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई।

thetarget365

Recent Posts

Delimitation Bill : “परिसीमन से डरो मत”, अमित शाह ने समझाया SC/ST सीटों का नया गणित, विपक्ष को दिया करारा जवाब!

Delimitation Bill : लोकसभा में शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जहाँ महिला आरक्षण कानून और…

6 minutes ago

Kangana vs Rahul: “उनकी बातें सिरदर्द हैं”, राहुल गांधी के भाषण पर कंगना रनौत का बड़ा हमला

Kangana vs Rahul: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए हालिया संबोधन पर…

11 minutes ago

Women Reservation Bill : महिलाओं को अब हक चाहिए”, राहुल के दांव पर निशिकांत दुबे का तीखा प्रहार

Women Reservation Bill : महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान से ठीक पहले लोकसभा का माहौल…

19 minutes ago

Germany Whale Rescue: 48 घंटे, 30 टन की व्हेल और मौत से मुकाबला! जर्मनी में छिड़ी जिंदगी की सबसे बड़ी जंग!

Germany Whale Rescue: दुनिया के एक सुदूर कोने में, समुद्र के किनारे रेत के टापू…

23 minutes ago

Karnataka Road Accident: कर्नाटक में मौत की टक्कर! कार-बस की भिड़ंत के बाद भड़की आग, 6 लोग जिंदा जले!

Karnataka Road Accident:  कर्नाटक के यादगीर जिले से शुक्रवार को एक अत्यंत दुखद और हृदयविदारक…

29 minutes ago

Chernobyl Crisis 2026: चेरनोबिल की कब्र से बाहर आ रही है मौत! दुनिया पर मंडराया रेडिएशन का खतरा!

Chernobyl Crisis 2026:  आज से ठीक चार दशक पहले, 26 अप्रैल 1986 को यूक्रेन (तत्कालीन…

32 minutes ago

This website uses cookies.