Thetarget365

मोर गांव मोर पानी महाभियान के तहत जल संरक्षण की अनूठी पहल

ग्राम पंचायतों में 125 संरचनाओं का निर्माण, भू-जल स्तर में वृद्धि की दिशा में बड़ा कदम

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले में मोर गांव मोर पानी महाभियान के तहत जल संरक्षण और भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर विलास भोसकर और जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में मनरेगा योजना के तहत जल संवर्धन के लिए विभिन्न संरचनाओं का निर्माण तेज गति से जारी है।

जनपद पंचायत उदयपुर के पांच पंचायतों में पलका, फुलचूही, रिखी, ललाती और केसमा इस महाभियान का केंद्र बनी हैं। यहां पहाड़ी ढलानों पर कुल 125 संरचनाएं बनाई जा रही हैं, जिनमें स्ट्रेगर ट्रेंच, कंटूर ट्रेंच, वाटर एब्जॉरप्शन ट्रेंच, लूज बोल्डर चेक डैम, गली प्लग और डबरी शामिल हैं। इन संरचनाओं का मुख्य उद्देश्य बरसात के मौसम में नालों के माध्यम से बहकर व्यर्थ जाने वाले पानी को रोकना और उसे धरती में समाहित कर भू-जल स्तर को बढ़ाना है।

GIS तकनीक से वैज्ञानिक प्लानिंग

इन कार्यों की योजना बनाने और कार्यान्वयन में आधुनिक GIS तकनीक (जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम) का उपयोग किया जा रहा है। GIS तकनीक की मदद से रिज टू वैली (पहाड़ी की चोटी से घाटी तक) सिद्धांत पर आधारित स्ट्रक्चर्स की प्लानिंग की गई है ताकि बारिश का पानी व्यवस्थित तरीके से संरचनाओं में एकत्र हो और अधिकतम जल संचयन हो सके।

मिट्टी कटाव पर भी लगेगा अंकुश

पूर्व में इन क्षेत्रों में वर्षाजल के बहाव से बड़े पैमाने पर मिट्टी कटाव की समस्या उत्पन्न होती थी। अब इन संरचनाओं के निर्माण से न केवल जल संरक्षण होगा बल्कि मिट्टी कटाव की समस्या पर भी स्थायी समाधान मिलेगा। इन संरचनाओं से नालों का बहाव धीमा होगा और पानी धीरे-धीरे भूमि में रिसकर भू-जल भंडार को समृद्ध करेगा।

ग्रामीणों में उत्साह

इस महाभियान से ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य उनके गांवों की जल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इन कार्यों से आने वाले वर्षों में सिंचाई, पीने के पानी और पर्यावरण संरक्षण में बड़े बदलाव दिखेंगे।

प्रशासन की प्राथमिकता: जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा

कलेक्टर विलास भोसकर ने मार्गदर्शन में मोर गांव मोर पानी महाभियान के तहत जिले में जल संरक्षण की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यह अभियान जिले में जल संकट दूर करने में मील का पत्थर साबित हो। जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण जनसहभागिता से किया जा रहा है ताकि लोगों में भी जल के प्रति जागरूकता बढ़े और वे अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

thetarget365

Recent Posts

LPG New Rules: PNG कनेक्शन वाले घरों में नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, सरकार ने जारी किया नया आदेश

LPG New Rules: देश में गहराते ऊर्जा संकट और रसोई गैस की बढ़ती मांग को…

3 hours ago

Assam Polls 2026: असम चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 23 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान; टिकट बंटवारे पर मचा बवाल

Assam Polls 2026:  असम विधानसभा चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस पार्टी…

3 hours ago

Strait of Hormuz: होर्मुज जलडमरूमध्य को आजाद कराएगा अमेरिका, ट्रंप ने ईरानी सैन्य क्षमता पर किया बड़ा दावा

Strait of Hormuz: मध्य-पूर्व में जारी भीषण सैन्य संघर्ष और ईरान के साथ बढ़ती तनातनी…

3 hours ago

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, केविन पीटरसन ने मेंटॉर पद छोड़ा; हिंदी में पोस्ट लिखकर बताई ये वजह

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सत्र की शुरुआत से ठीक पहले…

6 hours ago

Middle East Crisis : राष्ट्रपति मैक्रों ने संभाली कमान, इज़रायल और लेबनान को पेरिस में सीधी बातचीत का न्योता

Middle East Crisis: मध्य-पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते बारूदी तनाव और विनाशकारी युद्ध की आहट…

6 hours ago

This website uses cookies.