UP Crime : कौशांबी में एक प्रेमी-प्रेमिका की हत्या करने के बाद शव को मिट्टी में दबा दिया गया। दोनों ही विवाहित थे और साथ में मनरेगा में काम करते थे। मिट्टी से शव सने होने के कारण अभी शरीर पर लगी चोटें साफ नहीं दिख पा रही हैं। प्रेमी के पैर और प्रेमिका के हाथ पर चोट के निशान मिले हैं।
दोनों को साथ में शनिवार को देखा गया था। रविवार को दोनों के शव मिले हैं। जहां दोनों के शव मिले हैं, वहीं से 500 मीटर की दूरी पर दोनों ने साथ में शराब भी पी थी। पुलिस ने मौके से शराब की शीशी और गिलास बरामद भी किए हैं। ये मामला कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र के बड़ी गोहानी मलाका गांव का है। प्रेमी-प्रेमिका दोनों शादीशुदा हैं। प्रेमी का नाम गोरे लाल (42) था। प्रेमिका का नाम गुड़िया (45) था। वो भिखारी पुरवा गांव की रहने वाली थी।
प्रेमी-प्रेमिका के गांव के बीच की दूरी करीब 1 किलोमीटर है। प्रेमिका करीब 6 साल से अपने मायके में रह रही थी। दोनों की शादी 20 साल पहले अलग-अलग लोगों से हुई थी। महिला का ससुराल प्रयागराज में है। दोनों का अफेयर 5 साल से चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों के परिजन अभी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
वहीं एक ग्रामीण ने बताया, शनिवार को दोनों शराब खरीदने के लिए जिस दुकान पर गए थे, वहां दोनों का दुकानदार से पैसों को लेकर विवाद हुआ था। ग्रामीण ने यह भी बताया कि गुड़िया की वजह से गोरे का अपने घर में खूब विवाद होता था। गोरे की पत्नी चंदा से उसकी मारपीट भी होती थी। इस वजह से वो भी अब गोरे के साथ नहीं रह रही है।
मामले में एसपी का कहना है, मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है। दोनों की शिनाख्त हो चुकी है। शनिवार को दोनों को एक बाइक से जाते देखा गया था। दोनों ने एक सुनसान जगह पर शराब भी पी थी। बॉडी पर मिट्टी लगी होने की वजह से साफ चोटें नहीं दिखाई दी।
दोनों का सिर मिट्टी में धंसा हुआ था। अभी दोनों की दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है। हम लोग मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सत्र की शुरुआत से ठीक पहले…
Middle East Crisis: मध्य-पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते बारूदी तनाव और विनाशकारी युद्ध की आहट…
Netanyahu Death Rumors: मध्य-पूर्व में जारी भीषण रक्तपात और इजरायल-ईरान के बीच सीधे सैन्य संघर्ष…
Iran warns UAE: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब एक ऐसे विनाशकारी मोड़ पर पहुँच…
Honey Badger: कहते हैं कि युद्ध केवल शारीरिक बल से नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता और…
Fish Farming AI: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के नीली अर्थव्यवस्था (Blue Economy) को मजबूती देने…
This website uses cookies.