अपराध

UP Crime : यूपी में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर लटकाया गया शव

UP Crime यूपी के कुशीनगर में प्रेमी-प्रेमिका को मारकर पेड़ से लटका दिया गया। दोनों के शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। लड़के की पैंट पर खून के धब्बे थे, जबकि लड़की का सिर फटा हुआ था। दोनों के घुटने जमीन से छू रहे थे। प्रेमी-प्रेमिका मंगलवार दोपहर 3 बजे से घर से लापता थे। बुधवार सुबह 6 बजे ग्रामीणों ने घर से 400 मीटर दूर आम के बाग में दोनों के शवों को पेड़ से लटकते देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शवों को पेड़ से उतरवाया। शुरुआती जांच में पुलिस को यह हत्या का मामला लग रहा है।

प्रेमी-प्रेमिका पड़ोसी थे। लड़की 15 साल की थी, जबकि लड़का 19 साल का था। दोनों के बीच 3 साल से प्रेम संबंध था। अलग-अलग जाति के होने के कारण घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। दोनों परिवारों के बीच पहले से रंजिश थी। इस रिश्ते को लेकर पहले भी गांव में दो बार पंचायत हो चुकी थी।

पूरा मामला पढ़िए…

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौन गांव निवासी अशर्फी निषाद के बेटे राहुल (19) ने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी, जबकि लड़की 8वीं कक्षा में पढ़ रही थी। दोनों गांव के एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे। राहुल घर का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं। लड़की भी अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसका कोई भाई नहीं है।

दोनों का तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। अलग-अलग जाति के होने के कारण दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसे लेकर पहले गांव में दो बार पंचायत हो चुकी थी। पंचायत ने दोनों परिवार के बीच सुलहनामा कराया था।पुलिस के अनुसार, दोनों मंगलवार दोपहर 3 बजे से लापता थे। लड़के के घरवालों ने पुलिस को गुमशुदगी की मौखिक सूचना दी थी। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों के घर से करीब 400 मीटर दूर एक बाग में शवों को फंदे से लटकता देखा।सूचना मिलने पर तमकुहीराज थाना प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

प्रेमी की बहन बोली- भाई को लड़की के घरवालों ने मारा

प्रेमी राहुल की बहन सिंधू ने कहा- मेरा भाई शाम 5 बजे तक घर पर ही था, जबकि लड़की सुबह 10 बजे से लापता थी। मेरे भाई की हत्या लड़की के बड़े पापा के लड़कों सिकंदर, भोला और उनके एक साथी ने की। तीनों ने रेकी करके भाई को घर से ले जाकर हत्या की है। उन्होंने ही पहले भी भाई के साथ मारपीट की थी। इस बार जान ले ली। इस घटना का मास्टरमाइंड उनका भाई जितेंद्र है, जो विदेश में रहता है।

बहन ने बताया- जिस रस्सी से दोनों को लटकाया है, वह रस्सी विदेश से मंगाई गई। जिसे लड़की के बड़े पापा का बेटा लेकर आया था। हम इस रिश्ते से नाराज थे, लेकिन हत्या तक बात पहुंच जाएगी, यह नहीं सोचा था। हमें तो 6 महीने पहले ही दोनों के अफेयर की बात पता चली थी। हम लड़की को मना करते थे, तो दोनों परिवारों में विवाद हो जाता था। भाई भी नहीं मानता था।

मैं दवा लेने गई थी, लौटी तो बेटी गायब थी – लड़की की मां

लड़की की मां सुगानती देवी ने बताया- मेरी तबियत खराब थी। मैं कल सुबह 9 बजे डॉक्टर से दवा लेने गई थी। बेटी ने ही जबरन भेजा था। मेरे जाते ही वह फरार हो गई। मैं लौटी तो बेटी को नदारद पाकर जेठ के बेटों को बताया। राहुल के पिता से पूछा तो वे नकार दिए। इसके बाद सिकन्दर ने पुलिस को सूचना दी थी। दो सिपाही भी आए थे। पर कुछ पता नहीं चला। कुछ दिन मेरी बेटी घर के पीछे बर्तन धो रही थी, तभी मैंने राहुल को घर में घुसते हुए देखा था। मुझे देखते ही वो फरार हो गया था। प्रधान से शिकायत की थी तो उन्होंने राहुल को डांट भी लगाई थी।

हत्या की आशंका, अब तक नहीं मिली तहरीर- थाना प्रभारी

थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया- सुबह ग्रामीणों की सूचना पर बाग से युवक और नाबालिग लड़की के पेड़ से लटकते शव बरामद किए गए। शवों की स्थिति को देखकर यही लग रहा है कि दोनों की हत्या की गई है। अब तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।

Read More  : मैनपाट में अवैध बॉक्साइट खदानों पर विधायक का एक्शन, दो खदान सील

Thetarget365

Recent Posts

Iftaari Attack: रायपुर में इफ्तारी लेने जा रहे युवकों पर जानलेवा हमला! तलवारें लहराकर दी गालियां, पुलिस फोर्स तैनात

Iftaari Attack: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर गैंगवार और सांप्रदायिक तनाव की आहट…

7 hours ago

Strait of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप का दावा- ‘ईरान के 100 से ज्यादा जहाज डुबोए, अब हमारी चलेगी’

Strait of Hormuz: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

7 hours ago

DA Hike: त्रिपुरा बजट में कर्मचारियों की लॉटरी, जानें कब से जेब में आएगा ज्यादा पैसा?

DA Hike: त्रिपुरा की राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होली और नए…

7 hours ago

Mosquito Deaths: शेर या सांप नहीं, यह नन्हा जीव है दुनिया का सबसे बड़ा कातिल, आंकड़े डरा देंगे

Mosquito Deaths: गर्मियों की आहट के साथ ही घरों में मच्छरों का आतंक शुरू हो…

9 hours ago

This website uses cookies.