Oplus_16777216
अंबिकापुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मामलों में ACB-EOW ने शनिवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। राज्य के 5 प्रमुख शहरों – सुकमा, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, अंबिकापुर और रायपुर में एक साथ रेड की कार्रवाई करते हुए 15 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा गया। इस कार्रवाई ने राजनीतिक और कारोबारी हलकों में हड़कंप मचा दिया है।
अंबिकापुर में बड़े कपड़ा व्यापारियों पर शिकंजा
अंबिकापुर में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सुबह करीब 6 बजे ब्रह्म रोड स्थित बसंत लाल गली में कपड़ा व्यापारी अशोक अग्रवाल और मुकेश अग्रवाल के आवास पर दबिश दी। दोनों भाई “धजाराम इंटरप्राइजेज” के नाम से फर्म चलाकर विभिन्न सरकारी विभागों में सामग्री की आपूर्ति करते हैं। उन पर करीब 150 करोड़ रुपये के सप्लाई घोटाले का गंभीर आरोप है।
ACB की टीम द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यह भी सामने आया है कि इन कारोबारियों के ठिकानों पर पूर्व में ED और आयकर विभाग द्वारा भी छापेमारी की जा चुकी है।
दंतेवाड़ा में कांग्रेस नेता राजकुमार तामो के आवास पर भी छापा मारा गया। राजकुमार तामो को पूर्व मंत्री कवासी लखमा का करीबी माना जाता है। इससे कार्रवाई को राजनीतिक रंग भी मिल रहा है।
सुकमा जिले में ACB-EOW की चार टीमों ने चार अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। इनमें जिला मुख्यालय स्थित तीन और तोंगपाल क्षेत्र में एक स्थान शामिल है। यहां हार्डवेयर कारोबारी और पेट्रोल पंप संचालकों के ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं।
ACB-EOW की यह समन्वित कार्रवाई राज्यभर में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही जांच को लेकर सरकार की गंभीरता को दर्शाती है। हालांकि अब तक अधिकारिक रूप से किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कार्रवाई के बाद कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
North Korea Election 2026 : उत्तर कोरिया से आई ताजा खबरों के अनुसार, वर्ष 2026…
Viral Trend: आज के डिजिटल युग में उम्र का फासला महज एक आंकड़ा बनकर रह…
ICC Women's ODI Rankings: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 17 मार्च 2026 को महिलाओं की…
Global Hunger: संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने एक भयावह रिपोर्ट जारी करते…
Gold Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 18 मार्च 2026 की सुबह निवेशकों…
Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बुधवार की सुबह नई उम्मीदें…
This website uses cookies.