अंबिकापुर (thetarget365)। सरगुजा जिले के नेशनल हाइवे 43 सीतापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मंगारी में शुक्रवार को दोपहर हुए सड़क हादसे में मां-बेटे और बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुआ। मौके पर पहुँची पुलिस को शव के शिनाख्ती के लिए काफी जद्दोजहद करना पड़ा।
जानकारी अनुसार नेशनल हाइवे 43 अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर सीतापुर से बाइक सवार युवक अपने साथ पड़ोसी मां-बेटे को लेकर दोपहर 1 बजे अंबिकापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मंगारी गांव के पास बाइक के सामने जा रही पिकअप अचानक मुड़ गई। पिकअप से बचने के चक्कर में बाइक सवार दूसरी साइड पर आ गए। इसी दौरान अंबिकापुर से सीतापुर की ओर आ रही तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ने ही गाड़ी रोककर डायल-112 को सूचना दी। हादसे में बाइक चालक आकाश पावले 25 वर्ष, मनियारो बाई 42 वर्ष और किशुन राम कोरवा 8 वर्ष की मौत हो गई। तीनों मृतक बतौली थाना इलाके के लगरू गांव के निवासी थे। मनियारो और किशुन राम कोरवा मां-बेटे थे। वहीं आकाश पावले पड़ोसी था। परिजनों ने बताया कि तीनों बाइक में सवार होकर सीतापुर थाना इलाके के ग्राम गुतुरमा में रिश्तेदार के घर गए थे। वापस लौटने के दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Mojtaba Khamenei News: ईरान के राजनीतिक गलियारों और वैश्विक कूटनीति में इन दिनों एक ही…
Ambikapur News : अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात…
Janjgir-Champa Double Murder: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने…
Chhattisgarh Rules Change Today: आज यानी 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष (FY 2026-27)…
Homemade Organic Pesticide: बागवानी यानी गार्डनिंग एक ऐसा सुकून भरा शौक है जिसमें हम पौधों…
Gold Silver Price Today: वित्त वर्ष 2026-27 के पहले ही दिन यानी 1 अप्रैल 2026…
This website uses cookies.