Thetarget365

अपडेट : डबरी में घुसी स्कॉर्पियो वाहन, मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, देर रात मिला एक और शव, चालक की भी मौत

Update :

बलरामपुर @thetarget365 बीती रात बलरामपुर जिले के राजपुर-कुसमी मार्ग में ग्राम लडुआ के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन पानी से भरे डबरी में जा घुसी। दुर्घटना में वाहन सवार मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। देर रात एक 18 वर्षीय युवक का शव भी पानी से निकला गया। वहीं गम्भीर रूप से घायल वाहन चालक की भी अस्पताल में मौत हो गई है। सभी मृतक कुसमी थाना के ग्राम लरिमा के रहने वाले हैं। स्कार्पियो में सवार होकर सभी सूरजपुर जा रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सभी कुसमी क्षेत्र के लरिमा से सूरजपुर जाने के लिए निकले थे। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में 8 लोग सवार थे। 7 मृतकों में एक परिवार के तीन और एक परिवार के चार सदस्य शामिल थे। दुर्घटना के दौरान गाड़ी में सवार एक 18 वर्ष के युवक अवनीत का शव देर रात पुलिस ने डबरी से निकाला। गम्भीर रूप से घायल वाहन चालक मुकेश दास की भी अस्पताल में मौत हो गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

पढ़ें संबंधित खबरें..
thetarget365

Recent Posts

Women’s Reservation: “कांग्रेस ने महिलाओं को दिया धोखा”, भाजपा का आज देशव्यापी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेगी महिला ब्रिगेड!

Women's Reservation:  महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर माने जाने वाले 'नारी शक्ति…

2 hours ago

Kawardha News: चार साल के प्यार का खौफनाक अंत, कवर्धा में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान!

Kawardha News:  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई…

2 hours ago

ECI Update: चुनाव आयोग का ‘ब्रह्मास्त्र’, 3 घंटे में हटाना होगा भ्रामक AI कंटेंट, डीपफेक पर पैनी नजर!

ECI Update:  भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी अपने चरम पर है।…

2 hours ago

Iran News: ट्रंप के ‘परमाणु प्रतिबंधों’ पर भड़के राष्ट्रपति पेजेशकियान, पूछा- ‘ईरान ने कौन सा जुर्म किया है?’

Iran News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर…

2 hours ago

This website uses cookies.