Thetarget365

खलासी ही निकला बस चोर

अंबिकापुर @thetarget365 बस चोरी करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने चंद घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गई बस को बरामद कर लिया गया है। आरोपी पूर्व में शमीम बस में खलासी का काम करता था।

जानकारी अनुसार 31 अक्टूबर की शाम को शमीम बस क्रमांक CG 15 AB 1155 को चालक कुनकुरी से वापस आने के बाद राजधानी पेट्रोल पम्प के सामने खरसिया नाका में खड़ा किया था। एक नवम्बर को सुबह बस का चालक व कंडेक्टर मौके पर पहुंचे, तो बस नहीं थी।

इसकी सूचना दोनों ने बस संचालक को दी। अपने स्तर पर बस का पता लगाने की कोशिश में विफल होने पर उन्होंने घटना की जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने बस चोरी के मामले में धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।

विवेचना में लगी पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। बस का पता लगाने के लिए तैनात किए गए मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि उक्त बस को रायगढ़ रोड की ओर अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। पुलिस टीम ने रायगढ़ रोड में तलाश शुरू की और एनएच 43 चिरंगा मोड़ के पास खड़ी चोरी की गई बस को कब्जे में लिया।

बस में संदेही सुखनन्दन खाखा पिता जगमोहन 20 वर्ष निवासी पोकसरी चिपरकाया, थाना बतौली मिला। पूछताछ करने पर वह बस को चोरी करके लाना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपी पूर्व में शमीम बस में खलासी का काम करता था, उसे मालूम था कि बस का चाभी कहां रखते हैं।

कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिंह, आरक्षक लालभुवन सिंह, विवेक राय, नितिन सिन्हा शामिल रहे।

thetarget365

Recent Posts

Women’s Reservation: “कांग्रेस ने महिलाओं को दिया धोखा”, भाजपा का आज देशव्यापी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेगी महिला ब्रिगेड!

Women's Reservation:  महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर माने जाने वाले 'नारी शक्ति…

5 hours ago

Kawardha News: चार साल के प्यार का खौफनाक अंत, कवर्धा में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान!

Kawardha News:  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई…

5 hours ago

ECI Update: चुनाव आयोग का ‘ब्रह्मास्त्र’, 3 घंटे में हटाना होगा भ्रामक AI कंटेंट, डीपफेक पर पैनी नजर!

ECI Update:  भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी अपने चरम पर है।…

5 hours ago

Iran News: ट्रंप के ‘परमाणु प्रतिबंधों’ पर भड़के राष्ट्रपति पेजेशकियान, पूछा- ‘ईरान ने कौन सा जुर्म किया है?’

Iran News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर…

6 hours ago

This website uses cookies.