अंबिकापुर @thetarget365 अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं वाहन सवार एक युवक को मामूली चोटें आई है।
जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिला के कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम रेहड़ा का शिव कुमार अगरिया पिता डहल राम अगरिया 25 वर्ष, मंगलवार की रात को लगभग 8 बजे मुकेश और सुमीत के साथ बाइक में ग्राम कसमार जाने के लिए निकला था। कसमार में पेट्रोल पंप के पास लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अज्ञात वाहन का चालक इन्हें जोरदार ठोकर मार दिया, जिसमें सुमीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। शिव कुमार को गंभीर चोटें आई थी, वहीं मुकेश सामान्य रूप से चोटिल हुआ था। क्षेत्रीय अस्पताल से रिफर करने पर शिव कुमार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टर्माटम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।
Kushinagar ISIS Arrest : देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर…
RR vs GT highlights : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले…
Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में सत्ता के महासंग्राम के लिए राजनीतिक बिसात बिछ…
Jaggi Murder Case : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में एक नया कानूनी…
Kerala Election 2026 : केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के रण में उतरे उम्मीदवारों के प्रोफाइल…
Chhattisgarh RTE crisis : छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत गरीब बच्चों के…
This website uses cookies.