Naib Tehsildar Assault Case : सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के साथ मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर लगाए गए मारपीट के आरोपों के बाद प्रशासनिक महकमे में नाराजगी बढ़ गई है। मामले को लेकर छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, जिला सरगुजा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, सरगुजा इकाई ने कलेक्टर को दिए पत्र में कहा है कि नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के साथ कर्तव्य निर्वहन के दौरान सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की गई, जो बेहद निंदनीय है। संघ ने मांग की है कि मामले में उचित एवं न्यायसंगत कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, जिला सरगुजा सामूहिक हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होगा।
नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी ने बताया कि बुधवार शाम विधायक की चचेरी बहन एक प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर कराने कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने कहा कि संबंधित रीडर के नहीं होने के कारण अगले दिन हस्ताक्षर करने की बात कही गई थी, लेकिन महिला तत्काल हस्ताक्षर कराने का दबाव बना रही थीं। मानिकपुरी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की और केवल प्रक्रिया अनुसार अगले दिन आने को कहा था।
वहीं विधायक की चचेरी बहन सीमा धनकी ने आरोप लगाया है कि नायब तहसीलदार ने उनसे बद्तमीजी की और कार्यालय से बाहर निकलने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी विधायक को दी।
मानिकपुरी के अनुसार शाम को विधायक के पीए का फोन आने पर वे राजापुर पहुंचे, जहां एसडीएम फागेश सिन्हा भी उनके साथ थे। राजापुर चौराहे पर विधायक और उनके समर्थक पहले से मौजूद थे। बातचीत के दौरान समर्थकों ने अचानक उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
सीतापुर एसडीएम फागेश सिन्हा ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मौके पर 30-40 समर्थक मौजूद थे और बातचीत के बीच नायब तहसीलदार के साथ मारपीट शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि विधायक ने भी नायब तहसीलदार के साथ मारपीट की है। इसके बाद काफी प्रयास से अधिकारी को वहां से निकालकर थाने पहुंचाया गया।
सरगुजा कलेक्टर ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। नायब तहसीलदार द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि एसडीएम ने भी की है। मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Qin Shi Huang Tomb : चीन की धरती के नीचे एक ऐसा विशाल और भव्य…
Singapore Open 2026 : सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स इवेंट से…
Abhishek Banerjee Attack : पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव…
Delhi Building Collapse : राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर…
Korba News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी प्रशासनिक…
China Nuclear Expansion : चीन अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा और रणनीतिक क्षमता को मजबूत…
This website uses cookies.