Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 युवती पर लगातार गलत नजर रखने और उसे बदनाम करने घर की दीवारों पर अश्लील बातें लिखने के आरोप में पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। युवती ने परेशान होकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी अनुसार युवती ने 12 सितंबर को थाना लखनपुर पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहनपुर निवासी रिकेश पैकरा लगातर उसे परेशान कर रहा है। युवक द्वारा वर्ष 2023 के मार्च महीने में युवती का पीछा कर बुरी नीयत से उसके घर में घुसकर हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करते हुए निर्वस्त्र करने का प्रयास किया गया था। प्रार्थिया की चाची द्वारा मौक़े पर बीच बचाव किया गया था। आरोपी द्वारा लगातार प्रार्थिया के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ किया जा रहा था, इसी बीच 07 सितंबर को आरोपी रिकेश कुमार पैकरा 26 वर्ष निवासी मोहनपुर लखनपुर प्रार्थिया के घर के दीवारों पर अश्लील बातें लिखकर उसे बदनाम करने लगा। मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 222/24 धारा 74, 75, 76, 77, 78(2), 356(2), 332(सी) बी. एन. एस का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी रिकेश कुमार पैकरा गिरफ्तार कर लिया गया।
कार्यवाही में थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक नेतराम, आरक्षक जानकी प्रसाद राजवाड़े, बन्दे केरकेट्टा व राकेश यादव शामिल रहे।
Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…
Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…
Kharg Island US attack: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने अब एक विनाशकारी मोड़ ले…
By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…
Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…
Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…
This website uses cookies.