खेल

Vaibhav Suryavanshi Century in Australia :ऑस्ट्रेलिया में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, ब्रेंडन मैक्कलम के रिकॉर्ड की बराबरी

Vaibhav Suryavanshi Century in Australia: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपने जबरदस्त प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। मात्र 14 साल की उम्र में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ अपने पहले ही यूथ टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने न सिर्फ विरोधी टीम की रणनीति को ध्वस्त कर दिया, बल्कि उन्हें ब्रेंडन मैक्कलम जैसे दिग्गज खिलाड़ी के रिकॉर्ड की बराबरी करने का गौरव भी दिलाया।

78 गेंदों में तूफानी शतक

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी फिफ्टी सिर्फ 37 गेंदों में पूरी की, जिसमें उन्होंने 4 छक्के लगाए। इसके बाद उन्होंने 78वीं गेंद पर शतक ठोकते हुए इतिहास रच दिया। उनकी पूरी पारी में उन्होंने 86 गेंदों पर 113 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 9 चौके शामिल थे। उनकी स्ट्राइक रेट रही 131.39, जो कि टेस्ट क्रिकेट जैसे प्रारूप में असाधारण मानी जाती है।

ब्रेंडन मैक्कलम जैसा रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने 78 गेंदों में शतक लगाकर यूथ टेस्ट इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक बनाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने ब्रेंडन मैक्कलम के उस रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है, जिसमें किसी खिलाड़ी ने अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट में 100 से कम गेंदों में दो शतक जड़े हों। सूर्यवंशी ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया में पहला शतक, ओवरऑल दूसरा

यह शतक सूर्यवंशी का ऑस्ट्रेलिया में पहला और ओवरऑल दूसरा विदेशी शतक है। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर भी हिस्सा लिया था, लेकिन वहां उन्हें उतनी सफलता नहीं मिली थी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आते ही उन्होंने अपने प्रदर्शन से ना सिर्फ आलोचकों का मुंह बंद किया, बल्कि भारत को यूथ टेस्ट में एक मजबूत स्थिति में भी ला खड़ा किया।

फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरे

वैभव सूर्यवंशी से उनके फैंस को काफी उम्मीदें थीं, और उन्होंने सभी को निराश नहीं किया। तेज़ तर्रार बल्लेबाज़ी और आत्मविश्वास से भरी उनकी इस पारी ने उन्हें भारत की अंडर-19 टीम का उभरता सितारा बना दिया है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ उनकी आक्रामक शैली का कोई तोड़ नहीं ढूंढ पाए।

वैभव सूर्यवंशी का ये शानदार शतक न केवल उनके करियर के लिए मील का पत्थर है, बल्कि भारत की अंडर-19 टीम को भी एक नई दिशा देता है। उन्होंने ये साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, और असली फर्क हुनर और हौसले से पड़ता है। क्रिकेट प्रेमियों को अब इस युवा बल्लेबाज़ से भविष्य में और भी धमाकेदार पारियों की उम्मीद है।

Read More : Owaisi Pahalgam comment: ओवैसी ने कहा- मैं प्रधानमंत्री होता तो पहलगाम हमले पर ये करता

Thetarget365

Recent Posts

RCB vs GT : अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस का दबदबा, बेंगलुरु को दी करारी शिकस्त

RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…

3 hours ago

West Bengal Election : बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का धरना, ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप

West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…

5 hours ago

Kailash Kher Kedarnath : भजन गायक कैलाश खेर पहुंचे बाबा केदारनाथ के द्वार, शिव भक्ति में हुए लीन

Kailash Kher Kedarnath :  पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…

5 hours ago

दुल्हन संग लौटा दूल्हा, दरवाजे पर हुई गिरफ्तारी, प्रेमिका की आत्महत्या की कोशिश बनी वजह

Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…

6 hours ago

Tomato Farming Profit : टमाटर की खेती से किसान बनेंगे मालामाल, मचान तकनीक से एक एकड़ में लाखों की कमाई

Tomato Farming Profit :  आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…

6 hours ago

Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो में दिखा डरावना विशाल सींग वाला उल्लू, सफल रेस्क्यू के बाद मिली नई जिंदगी

Ontario Owl Rescue :  कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…

6 hours ago

This website uses cookies.