Thetarget365

Video: कलेक्टर एवं एसपी ने केंद्रीय जेल का किया औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य, सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं का लिया जायजा

अंबिकापुर @thetarget365 कलेक्टर विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने शुक्रवार को केन्द्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में बंदियों हेतु उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। पुरुष बैरक, महिला बैरक, मुलाकात कक्ष, किचन, कला उद्योग शाखा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम आदि का अवलोकन किया गया। वहीं शौचालयों की स्थिति और साफ-सफाई का अवलोकन किया गया।

जेल में कला उद्योग शाखा में संचालित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए उन्होंने वस्तुओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्माण प्रक्रिया, प्रशिक्षण एवं विक्रय के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जेल में बंदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा सहित दी जाने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी ली गई। इस दौरान जेल में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया गया।

देखें वीडियो

बता दें कि 17 मार्च को उच्च सुरक्षा वार्ड की जांच के दौरान प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई थीं। पूरे मामले में उच्च सुरक्षा वार्ड की सुरक्षा के लिए ड्यूटी में तैनात कर्मियों को प्रथम दृष्टया लापरवाही का दोषी पाया गया है। प्रबंधन ने लापरवाही के आरोप पर गुरुवार को चार जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया है।

thetarget365

Recent Posts

PM Modi in Mann Ki Baat : मन की बात में चमके यूपी के आकाश, नदी साफ करने के जुनून की इनसाइड स्टोरी!

PM Modi in Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अत्यंत लोकप्रिय और विख्यात…

2 hours ago

Takes Charge as CDS : देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद ग्रहण, थिएटर कमान मुख्य प्राथमिकता

Takes Charge as CDS : भारतीय रक्षा क्षेत्र और सैन्य नेतृत्व में आज एक नए…

3 hours ago

Sonarpur Attack : बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sonarpur Attack :  पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने…

3 hours ago

IPL 2026 Final Match : खिताबी जंग से पहले आरसीबी का सीक्रेट प्लान लीक, गुजरात टाइटंस में मची खलबली!

IPL 2026 Final Match :  आईपीएल 2026 के रोमांचक सफर में पूरे 70 लीग मैच,…

3 hours ago

Viral video : शराब के नशे में ट्रेन के बाथरूम को बनाया बेड, वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी!

Viral video : इन दिनों विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक बेहद ही अजीबोगरीब और…

3 hours ago

Modern Kiwi Farming : मुनाफे का सौदा बनी कीवी की आधुनिक खेती, जानिए फार्म हाउस पर कैसे करें शुरुआत

Modern Kiwi Farming :  भारत के कृषि क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से एक बड़ा…

3 hours ago

This website uses cookies.