Thetarget365

Video: अतिशेष शिक्षकों के समायोजन पर नहीं थम रहा बवाल, काउंसलिंग के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना

घण्टे भर बाद शुरू हो सका काउंसलिंग

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिला मुख्यालय में आज युक्तियुक्तकरण के तहत प्राथमिक स्कूलों में अतिशेष शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू होते ही विवाद खड़ा हो गया। काउंसलिंग के पहले दिन ही बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षकों ने इस प्रक्रिया का विरोध करते हुए जोरदार नारेबाजी की, जिससे काउंसलिंग का कार्य करीब एक घंटे तक ठप रहा। इसके बाद पुनः काउंसलिंग की प्रकिया शुरू की गई।

विरोध के बीच जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शिक्षकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित शिक्षक शांत नहीं हुए और काउंसिल भवन के बाहर धरने पर बैठ गए।

शिक्षकों का आरोप है कि यह प्रक्रिया न केवल शिक्षा नियमावली के खिलाफ है, बल्कि इससे शिक्षकों को भारी असुविधा होगी और छात्रों के भविष्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। उनका कहना है कि समायोजन की यह नीति 2008 के सेटअप के अनुरूप होनी चाहिए, ताकि न तो शिक्षक प्रभावित हों और न ही विद्यार्थियों की पढ़ाई।

शिक्षक संगठनों ने इस मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने की बात भी कही है। उन्हें उम्मीद है कि न्यायालय उनके साथ न्याय करेगा और सरकार की इस ‘विसंगतिपूर्ण’ नीति पर रोक लगेगी।

thetarget365

Recent Posts

Tamil Nadu Election 2026 : DMK का ‘सुपरस्टार’ घोषणापत्र जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन और ₹2000 मासिक सहायता का वादा

Tamil Nadu Election 2026 :  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…

12 minutes ago

IPL 2026: सुनील नरेन ने रचा इतिहास, कायरन पोलार्ड का ‘महारिकॉर्ड’ तोड़ बने नंबर-1 विदेशी खिलाड़ी

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सीजन का आगाज हो चुका है…

15 minutes ago

Radish Farming : मूली की उन्नत खेती से किसान बनें मालामाल: कम लागत और बंपर मुनाफे का मंत्र, मात्र 40 दिनों में होगी कमाई

Radish Farming :  आज के बदलते परिवेश में पारंपरिक खेती के पुराने तौर-तरीकों को पीछे…

40 minutes ago

Ambikapur to Delhi Flight : दशकों का इंतजार खत्म! अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता की पहली उड़ान कल, जानें टाइमिंग

Ambikapur to Delhi Flight :  उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लिए 30 मार्च 2026…

47 minutes ago

This website uses cookies.