Oplus_131072
सीतापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलाइधार में धान मिसाई के दौरान थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 40 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। इस हादसे में मृतक का शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गई।
जानकारी अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम छोटे पुटुकेला तेलाइधार में किसान मुकेश आ. करिया बैगा के खलिहान में थ्रेसर मशीन से धान की मिसाई हो रही थी। दोपहर दो बजे वहाँ शराब के नशे में धुत महेश्वर उर्फ मजाना आ. नुकसाय वहाँ पहुँचा। उसने थ्रेसर से धान मिसाई कर रहे लोगो को बोला कि तुम्हे धान मिसाई करना नही आता। मैं तुम लोगों को थ्रेसर मशीन से धान मिसाई कैसे होता है करके दिखाता हुँ। इतना बोलते ही वह थ्रेसर मशीन से सटकर खड़े धान की फसल से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के ऊपर चढ़ गया। जैसे ही उसने ट्रॉली से धान को थ्रेसर मशीन में डाला, उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वो धान की फसल समेत थ्रेसर मशीन के अंदर जा घुसा। वहाँ मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही थ्रेसर मशीन ने उसे पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोग थ्रेसर मशीन बंद कर पाते मृतक का शरीर कई टुकड़ों में बंट चुका था। उसका पूरा शरीर पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया था।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख मौके पर पहुँचे। मौजूद लोगो के सहयोग से बड़ी मशक्कत के बाद मृतक का शरीर थ्रेसर मशीन से बाहर निकाला गया।थ्रेसर मशीन से बाहर निकालने के बाद मृतक का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। जहाँ सुबह उसका पोस्टमार्टम किया जायेगा।
इस संबंध में थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। उक्त थ्रेसर मशीन ग्राम पंचायत तेलाईधार के पूर्व सरपंच नरेश कुजूर की बताई जा रही है। जिसे किसान मुकेश धान मिसाई के लिए किराये पर लेकर आया था। घटना की वजह जानने पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
Purple Cap Winner IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांचक समापन हो चुका…
RCB Champion : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…
Suman Kalyanpur Death : भारतीय संगीत जगत से एक बेहद ही दुखद और झकझोर देने…
RCB wins IPL : क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की रात बेहद रोमांचक रही, जहां…
Myanmar Blast : एक तरफ जहां म्यांमार के राष्ट्रपति भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं,…
India Nepal Border Dispute : नेपाल के नवनिर्वाचित और युवा प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संसद…
This website uses cookies.