Thetarget365

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन पलटी, दुर्घटना में फेरीवाले की मौत, 02 अन्य घायल

अंबिकापुर @thetarget365 अंबिकापुर-बनारस मुख्यमार्ग में होटल बंधन इन के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन के चालक ने 03 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में एक फेरी व्यवसायी बुजुर्ग की मौत हो गई, दो लोग घायल हो गए। स्कॉर्पियो के चालक ने दो मोटरसाइकिल एवं एक मोपेड वाहन को ठोकर मारते हुए एक लोहे की सीढ़ी को तोड़ दिया और पलट गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया, यहां चिकित्सकों ने मायापुर निवासी फेरी व्यवसाई बुजुर्ग विजय गुप्ता के मौत की पुष्टि की।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 15 CZ 9994 का चालक मंगलवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे के बीच भटगांव की ओर से आ रहा था, तभी होटल बंधन इन के सामने स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित हो गई और चिकन शॉप का बोर्ड तोड़ते हुए वहां पास खड़े तीन वाहनों को रौंदते हुए आगे बढ़ी और किराना दुकान के सामने खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो वाहन के दोनों चक्के फट गए, सामने का दोनों बैलून खुल गया था, जिस कारण स्कॉर्पियो में बैठा वाहन चालक बच गया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल लोगों को पुलिस ने अस्पताल भेजवाया। घूम-घूम कर दुकानों में सामान देने का काम करने वाले मोपेड वाहन सवार मायापुर निवासी विजय गुप्ता की इस दुर्घटना में मौत हो गई। बुजुर्ग किराना दुकान में सामान देने आया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। गांधीनगर पुलिस स्कॉर्पियो वाहन चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

thetarget365

Recent Posts

Udhampur Bus Accident : उधमपुर के रामनगर में बस का टायर फटने से भीषण दुर्घटना; 21 यात्रियों की मौत, कई अन्य गंभीर

Udhampur Bus Accident :  जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार की सुबह एक भीषण चीख-पुकार…

37 minutes ago

Global Crisis: UAE का अमेरिका पर दबाव! युद्ध के नुकसान की भरपाई न होने पर डॉलर को छोड़ने की दी चेतावनी!

Global Crisis:  ईरान और अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष ने मध्य-पूर्व (मिडिल-ईस्ट) के…

55 minutes ago

Women Reservation Controversy : महिला आरक्षण पर कांग्रेस का ‘प्लान-29’! 29 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के ‘इवेंट’ की उतारेगी पोल!

Women Reservation Controversy : लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के पारित…

3 hours ago

Vastu Tips: घर में शंख रखने से खिंची चली आएगी सुख-समृद्धि, बस जान लें ये 5 जरूरी नियम!

Vastu Tips:  सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में शंख का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवशाली…

3 hours ago

This website uses cookies.