Ambikapur News : सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत सालही ग्राम के बैगापारा में गुरुवार को राजस्थान राज्य विद्युत निगम लिमिटेड को आबंटित और अडानी समूह द्वारा संचालित PCB कोल परियोजना के विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुआ यह धरना दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें सालही, हरिहरपुर, फतेहपुर सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी एक ही क्षेत्र में दो अलग-अलग मुआवजा दरें लागू कर रही है। PEKB घाटबर्रा परियोजना के प्रभावितों को प्रति एकड़ ₹23,82,952 का मुआवजा दिया गया, जबकि सालही क्षेत्र के विस्थापितों को इससे लगभग आधी राशि दी जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए मांग की कि उन्हें भी घाटबर्रा ग्राम के समान मुआवजा दिया जाए।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अब तक सौ से अधिक परिवारों ने कम दर पर मुआवजा स्वीकार किया है, जबकि दर्जनों परिवार अभी भी अपनी जमीन के उचित मूल्य की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक समान मुआवजा नहीं दिया जाता, वे आंदोलन जारी रखेंगे।
धरना स्थल पर ग्रामीणों ने रोजगार, पुनर्वास और स्थानीय सुविधाओं से जुड़ी अन्य मांगें भी उठाईं। इनमें वर्ष 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को रोजगार देने, गांव की सड़कों से कोयला ट्रक परिवहन रोकने, तथा पुनर्वास और व्यवस्थापन से संबंधित सात–आठ स्थानीय मुद्दों का समाधान करने की मांग प्रमुख रही। प्रदर्शन स्थल पर प्रशासनिक और कंपनी प्रतिनिधि मौजूद रहे। तहसीलदार उदयपुर विकास जिंदल, अडानी कंपनी के लैंड डिपार्टमेंट से राजेश साव और अमित तिवारी ने ग्रामीणों से चर्चा की।
बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि कंपनी और प्रशासन को 15 दिन का समय दिया जाएगा। यदि इस अवधि में मांगों का निराकरण नहीं हुआ, तो ग्रामीण 10 नवंबर 2025 को पुनः इसी स्थान पर बड़ा आंदोलन करेंगे। इस सांकेतिक धरने में जिला पंचायत सदस्य रैमूनिया करियाम, पूर्व जनपद सदस्य बालसाय कोर्राम, पूर्व सरपंच विजय सिंह कोर्राम, जनपद सदस्य श्रवण सिंह, आनंद सिंह, जय लाल सहित लगभग 45 से 50 ग्रामीण उपस्थित रहे।
Chhattisgarh ED Raids : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता…
Women Reservation Bill : छत्तीसगढ़ विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र में आज महिला सशक्तिकरण और…
Sitapur Gang Rape Case : सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में सामने आए सामूहिक…
Chhindwara Wedding Drama : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला…
Success Story : पलाश (टेसू या ढाक) का फूल न केवल प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक…
Ambikapur News : अंबिकापुर में आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ…
This website uses cookies.