Thetarget365

विधायक के गृहक्षेत्र में धूल-गड्ढों से जूझते सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

ग्राम पीपर खार में चक्का जाम कर जताया विरोध

विधायक के आश्वासन पर खत्म हुआ आंदोलन

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के एसईसीसीएल अमेरा खुली खदान से जुड़े लखनपुर क्षेत्र के ग्राम पीपर खार में बदहाल सड़कों और उड़ती धूल से त्रस्त ग्रामीणों का आक्रोश रविवार, 18 मई को फूट पड़ा। वर्षों से सड़क सुधार की मांग को अनसुना करने पर नाराज़ ग्रामीणों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और हड़ताल की घोषणा कर दी। इस विरोध की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राजेश अग्रवाल, एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक डॉ. संजय कुमार सिंह, प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद आंदोलन को शांत कराया गया।

ग्रामीणों का कहना था कि नेशनल हाईवे 130 के सिंगीटाना से पीपर खार होते हुए अमेरा खदान तक की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, उड़ती धूल और पानी छिड़काव की व्यवस्था न होने के कारण आए दिन आमजन, स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान होते हैं। इस मुद्दे को लेकर आठ माह पूर्व भी प्रदर्शन हो चुका है, तब भी सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आधा अधूरा काम छोड़ दिया गया।

इस बार दो दिवसीय विरोध के दौरान 17 और 18 मई को सुबह 11 बजे से चक्का जाम कर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे विधायक राजेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि सड़क निर्माण का टेंडर हो चुका है और दो माह के भीतर सड़क और स्ट्रीट लाइट निर्माण का कार्य एसईसीएल द्वारा शुरू किया जाएगा। साथ ही सामुदायिक भवन, शौचालय, अहाता, बोरवेल और अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करने का आश्वासन एसईसीएल अधिकारियों द्वारा दिया गया है।

विधायक राजेश अग्रवाल के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया और आवागमन बहाल किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, सरपंच सियांबर, विफल राम, घरबरन राजवाड़े, नायब तहसीलदार उमेश तिवारी, थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे एक बार फिर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

thetarget365

Recent Posts

Goldfish driving car: गोल्डफिश ने कार चलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 1 मिनट में 40 फीट दौड़ाई गाड़ी, गिनीज बुक में नाम दर्ज

Goldfish driving car:  दुनिया में रिकॉर्ड बनाना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए अक्सर…

21 minutes ago

Dattatreya Hosabale: ‘मृत्यु के बाद शत्रुता नहीं रहती’: खामेनेई पर विरोध और शोक की मर्यादा पर बोले RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले

Dattatreya Hosabale: हरियाणा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित…

25 minutes ago

Raipur Meat Ban: रायपुर में धार्मिक त्योहारों पर मांस बिक्री पर लगा प्रतिबंध, रामनवमी और महावीर जयंती पर बंद रहेंगी दुकानें

Raipur Meat Ban: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी मार्च महीने के दौरान तीन विशेष…

1 hour ago

This website uses cookies.