Viral Video Fight
Viral Video Fight: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विवाहित महिला और स्कूली छात्रा के बीच जमकर मारपीट हुई। यह पूरा विवाद “पति, पत्नी और वो” के शक से उपजा था। महिला का आरोप है कि छात्रा उसके पति के साथ लगातार संपर्क में थी और मना करने के बावजूद बात करना बंद नहीं कर रही थी।
जनकपुर थाना क्षेत्र के व्यस्त बाजार में मंगलवार (6 जनवरी) को लोगों ने एक अजीबोगरीब मंजर देखा। एक महिला और छात्रा आपस में बुरी तरह उलझ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और छात्रा एक-दूसरे के बाल खींच रही हैं और हाथापाई कर रही हैं। इस दौरान सड़क पर आने-जाने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई।
इस मारपीट की घटना में नाबालिग छात्रा को काफी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि गुस्से में तमतमाई महिला ने छात्रा के चेहरे पर अपने नाखूनों से हमला किया, जिससे उसके गाल और माथे पर गहरे निशान बन गए। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस हिंसा के दौरान स्थानीय लोगों ने किसी तरह हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया। हालांकि, तब तक विवाद काफी बढ़ चुका था और छात्रा की हालत देख लोग दंग रह गए।
पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से अपने पति की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। उसने अपने पति के मोबाइल फोन में इस छात्रा के साथ लंबी बातचीत के कॉल रिकॉर्ड्स देखे थे। महिला का दावा है कि उसने पूर्व में भी छात्रा को फोन कर चेतावनी दी थी और उसे उसके वैवाहिक जीवन से दूर रहने की हिदायत दी थी। लेकिन जब छात्रा ने बात करना बंद नहीं किया, तो महिला उसे आमने-सामने समझाने के लिए पहुंची थी।
घटना की सूचना मिलते ही जनकपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही छात्रा वहां से जा चुकी थी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि मौके पर केवल आरोपी महिला मौजूद थी, जिसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस ने छात्रा की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस का कहना है कि जब तक पीड़िता या उसके परिजन शिकायत दर्ज नहीं कराते, तब तक औपचारिक कार्रवाई में बाधा आ सकती है।
हैरानी की बात यह है कि सरेआम मारपीट करने के बावजूद महिला ने पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया है। उसका कहना है कि वह केवल अपने घर को बचाना चाहती थी और छात्रा को चेतावनी देना चाहती थी। वहीं, पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या नाबालिग छात्रा को किसी तरह के दबाव या प्रलोभन में रखा गया था।
Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…
Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…
Bijapur Pota Cabin News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक हृदयविदारक और शर्मनाक…
Rikesh Sen Security Row: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में वैशाली नगर से भाजपा…
SSC CGL 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 के…
Neuralink Engineer Warning: दुनिया के सबसे चर्चित और महत्वाकांक्षी ब्रेन-टेक प्रोजेक्ट Neuralink से एक ऐसी…
This website uses cookies.