Virat Kohli Duck: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ‘किंग कोहली’ के नाम से मशहूर विराट कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा इन दिनों बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है। पर्थ में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, एडिलेड ओडीआई में भी उनके साथ एक ऐसा ‘अनहोनी’ हुई, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में इस मैदान पर उनके साथ पहली बार हुई है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में, जिस एडिलेड ओवल के मैदान पर विराट कोहली का बल्ला आग उगलता था, वहीं उन्हें ‘जीरो’ पर पवेलियन लौटना पड़ा।
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में महज़ 4 गेंदों का सामना किया और अपना खाता खोले बिना ही आउट हो गए। यह पहली बार है जब विराट कोहली एडिलेड में खेले गए किसी भी अंतर्राष्ट्रीय फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) के मैच में बिना रन बनाए आउट हुए हैं।
पर्थ में निराशा हाथ लगने के बाद, फैंस को उम्मीद थी कि एडिलेड में विराट का बल्ला गरजेगा, क्योंकि यह मैदान उनके लिए बेहद भाग्यशाली रहा है।
विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने अपना शिकार बनाया। बार्टलेट की गेंद पर कोहली एलबीडब्ल्यू (LBW) आउट हुए।
पर्थ से एडिलेड तक लगातार दो मैचों में विराट कोहली का फ्लॉप होना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है, खासकर तब जब टीम को इस सीरीज में जीत की सख्त जरूरत है। हालांकि, उनके फैंस को उम्मीद है कि कोहली जल्द ही अपनी लय हासिल करेंगे और आने वाले मैचों में एक बड़ी पारी खेलेंगे।
Opium Trap In Raigarh: छत्तीसगढ़ में दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले से…
Tonk Crime News: राजस्थान के टोंक जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात…
Rupee vs Dollar: वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी उछाल…
Hormuz Strait Crisis: मध्य पूर्व में इज़राइल और ईरान के बीच गहराता सैन्य संघर्ष अब…
JPSC Recruitment 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने प्रशासनिक सेवा में करियर बनाने का…
Meta Creator Program: सोशल मीडिया की डिजिटल दुनिया अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह…
This website uses cookies.