Ambikapur News : अंबिकापुर में दवाओं की सीमित उपलब्धता और मोनोपॉली प्रोडक्ट्स को लेकर उठ रही शिकायतों के बीच सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने एक अहम पहल की है। रिटेल केमिस्टों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आमजन को जरूरी दवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संघ ने अब चिकित्सकों के संगठन से संवाद शुरू किया है।
अंबिकापुर में सरगुजा औषधि विक्रेता संघ द्वारा रिटेल केमिस्ट से जुड़ी एक ज्वलंत समस्या मोनोपॉली प्रोडक्ट्स एवं पीजी कंपनियों की दवाओं की सीमित उपलब्धता को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संघ ने इसे न केवल व्यापारिक चुनौती, बल्कि जन स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए ठोस कार्ययोजना तैयार की है।
इसी क्रम में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रथम चरण में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) अंबिकापुर इकाई के अध्यक्ष डॉ. अजय तिर्की एवं उपाध्यक्ष डॉ. अजय गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधियों ने विस्तार से बताया कि किस तरह कुछ दवाएं केवल हॉस्पिटल फार्मेसी तक सीमित होकर रह गई हैं, जिससे अन्य रिटेल केमिस्टों को उन्हें उपलब्ध कराने में कठिनाई हो रही है।
संघ ने इस स्थिति को आम मरीजों के लिए भी चिंता का विषय बताते हुए कहा कि समय पर दवाएं न मिल पाने से उपचार प्रभावित हो सकता है। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सचिव अजय पाठक, कोषाध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव सहित रवीन्द्र प्रताप सिंह टूटेजा, विजय अग्रवाल, नवीन अग्रवाल एवं सचिन केडिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
संघ का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य दवाओं की समान उपलब्धता सुनिश्चित करना और रिटेल केमिस्टों के अधिकारों की रक्षा करना है। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि संबंधित अधिकारियों और चिकित्सा समुदाय के सहयोग से यह प्रयास सकारात्मक परिणाम देगा और जनहित में ठोस बदलाव लाने में सफल होगा।
Sabarimala Case : केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के…
PM Modi Trishul Kashi : धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Summer Drinks : भीषण गर्मी और तपती धूप के मौसम में शरीर को अंदरुनी ठंडक…
Blue Moon May 2026 : धार्मिक और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2026 का मई…
Hamas Leader Dead : इजरायल और हमास के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध में इजरायली…
IIT Kharagpur : देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), खड़गपुर से एक…
This website uses cookies.