जडेजा के बदले सैमसन?
IPL Trade Window: IPL 2026 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की डेडलाइन 15 नवंबर को समाप्त हो रही है, लेकिन उससे पहले ट्रेड विंडो खुली है। इस दौरान फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों का आदान-प्रदान कर सकती हैं। ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच एक बड़ा ट्रेड होने की संभावना है। इस डील के तहत RR संजू सैमसन को CSK में भेज सकती है, जबकि CSK रवींद्र जडेजा और सैम करन को RR को दे सकती है।
संजू सैमसन के आने से CSK की बल्लेबाजी मजबूत होगी और उन्हें कप्तानी का विकल्प भी मिलेगा, जो भविष्य में धोनी की जगह ले सकता है। लेकिन IPL में CSK का होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम है और वहां सैमसन का रिकॉर्ड बेहद कमजोर रहा है। उन्होंने चेन्नई में अब तक 11 T20 इनिंग्स खेली हैं, जिसमें केवल 134 रन बनाए हैं। उनका औसत 12.18 और स्ट्राइक रेट 100.75 है, जबकि उनका बेस्ट स्कोर 31 रन ही रहा।CSK को ग्रुप स्टेज के 14 में से कम से कम 7 मैच चेपॉक में खेलने हैं। ऐसे में सैमसन के इस प्रदर्शन के साथ टीम की लीग में प्रगति पर सवाल खड़ा होता है।
वहीं, रवींद्र जडेजा ने CSK के लिए 13 सालों में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने CSK के लिए सबसे ज्यादा 17 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है। चेपॉक स्टेडियम पर उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है। जडेजा ने 55 T20 मैचों में 518 रन बनाए और गेंद से 37 विकेट चटकाए। इनमें से CSK के लिए 54 मैच और 35 विकेट शामिल हैं।
ऐंकड़ों के आधार पर देखें तो संजू सैमसन का आना और जडेजा का जाना CSK के लिए फायदेमंद सौदा नहीं लगता। जडेजा की CSK के लिए मौजूदगी टीम की स्पिन विभाग और मैच विनिंग क्षमता को मजबूत बनाती है।
RR के लिए जडेजा की वापसी उनके अनुभव और ऑलराउंड क्षमता के लिहाज से फायदेमंद हो सकती है, लेकिन CSK के लिए उनकी अनुपस्थिति टीम स्ट्रेंथ और मैच विनिंग बैलेंस पर बड़ा असर डाल सकती है। IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी टीम स्ट्रक्चर और होम ग्राउंड पर परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए यह ट्रेड निर्णय लेना होगा।
IPL 2026 के लिए यह ट्रेड संभावित रूप से सबसे बड़ा और विवादास्पद आदान-प्रदान बन सकता है। आंकड़े बताते हैं कि CSK के लिए जडेजा का जाना और सैमसन का आना तकनीकी और रणनीतिक दृष्टिकोण से चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। अगर CSK की जीत की राह जारी रखनी है तो टीम को यह फैसला सावधानीपूर्वक और आंकड़ों के आधार पर लेना होगा।
Read More : Omar Abdullah Quran: विपक्ष के नेता ने क्यों दी CM को कसम खाने की चुनौती? कश्मीर में गरमाई राजनीति!
Iran-US Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे कूटनीतिक गतिरोध को…
Pawan Khera Bail : भारतीय राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है।…
LPG Price Hike: मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई पर…
Health Tips: ड्राई फ्रूट्स की दुनिया में मुनक्का एक ऐसा नाम है, जिसे आयुर्वेद में…
India-Bangladesh Row: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हालिया टिप्पणियों ने भारत और बांग्लादेश…
Silent Killer: "मैं सालों से सिगरेट पी रहा हूं और मुझे आज तक कुछ नहीं…
This website uses cookies.