Breaking

जब कैबिनेट मंत्री धान रोपती हैं — चेयर सहित!

Cabinet minister : छत्तीसगढ़ की चर्चित महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े इन दिनों सोशल मीडिया पर “धान की रानी” बनी हुई हैं। वजह? खेतों में धान रोपते हुए उनका एक अनोखा फ़ोटोशूट जो अब चर्चा का केंद्र बन गया है — और हां, इस बार खेत में सिर्फ़ कीचड़ नहीं, कुर्सी भी है।

Adst

सरगुजा की मिट्टी से निकले नेताओं के लिए खेत-खलिहान का जुड़ाव कोई नई बात नहीं है। धान का कटोरा कहे जाने वाले इस अंचल में रोपा (धान रोपाई) सिर्फ़ एक कृषि प्रक्रिया नहीं, बल्कि उत्सव है। स्कूलों में छात्राओं की हाजिरी गिर जाती है, शहर की नौकरीपेशा महिलाएं छुट्टी लेकर गांव पहुंच जाती हैं — ताकि बीड़ा बनाकर पानी में उतर सकें। और अब लगता है कि यह उत्सव कैबिनेट स्तर तक भी पहुँच चुका है।

Adst

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने यह काम आम किसानों की तरह नहीं किया। उन्होंने इसे स्टाइल के साथ किया। गीले और कीचड़ से लबालब खेत में बाकायदा एक कुर्सी लगवाई गई। फिर मंत्रीजी उस पर विराजमान हुईं, हाथ में बीड़ा थामा और कैमरे के लिए मुस्कान बिखेरते हुए धान रोपने लगीं। इस पूरे दृश्य में अगर कुछ नहीं था तो वह था पसीना।

पहले भी सरगुजा के कुछ नेताओं की धान रोपते हुए तस्वीरें आई हैं। ख़ास तौर पर यहाँ के राज परिवार के मुखिया टीएस सिंह देव और उनके परिवार की महिलाओं ने भी खेतों में जाकर रोपा लगाया है, लेकिन चेयर पर बैठकर धान रोपना, एक बिल्कुल नया “फार्म-फ्रेंडली फैशन स्टेटमेंट” है। यह दृश्य सामंती हनक और ग्रामीण व्यस्तता के बीच झूलता दिखता है। जैसे कोई कह रहा हो: “मैं खेत से जुड़ी हूं, लेकिन कपड़े गंदे नहीं कर सकती!”

क्या यह जमीन से जुड़ाव का नया तरीका है या फिर किसानों की पीड़ा को कुर्सी पर बैठकर समझने की नई परंपरा? जवाब चाहे जो हो, मंत्री महोदया ने कम से कम ये तो साबित कर ही दिया कि राजनीति में फ़ील्ड वर्क का मतलब हर किसी के लिए एक-सा नहीं होता।

इस वायरल तस्वीर ने एक ओर जहां सोशल मीडिया को भरपूर मसाला दे दिया है, वहीं दूसरी ओर खेतों में पसीना बहा रही असली मेहनतकश महिलाएं ज़रूर सोच रही होंगी — “काश हमारे लिए भी कोई चेयर व्यवस्था होती!”

मंत्री ने अपनी तस्वीरें फेसबुक पेज पर ही शेयर की हैं

 

thetarget365

thetarget365

Writer & Blogger

All Posts

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Breaking
  • End Year 2025
  • IPL 2026
  • Take
  • Top News
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • इंटरव्यू
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • नौकरी/ शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • बलोद
    • बलोदाबाजार-भाटापारा
    • बस्तर
    • बेमेतरा
    • बीजापुर
    • बिलासपुर
    • दंतेवाड़ा
    • रायपुर
    • सुकमा
    • सरगुजा
    • रायगढ़
    • नारायणपुर
    • सूरजपुर
    • बलरामपुर
    • जशपुर
    • कोरिया
    • कोरबा
    • धमतरी
    • कांकेर
    • गरियाबंद
    • दुर्ग
    • खैरागढ़
    • जांजगीर-चांपा
    • बलरामपुर-रामानुजगंज
    • कवर्धा
    • GPM
    • राजनांदगांव
    • महासमुंद
    • जगदलपुर
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़
    • सक्ती
    •   Back
    • ट्रेंड
    • Thetarget365
    • पशु-पक्षी
    • मौसम
    • सोशल मीडिया
    •   Back
    • तेलंगाना
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
    • त्रिपुरा
    • असम
    • अरुणाचल प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • आंध्र प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • ओडिशा
    • मणिपुर
    • केरल
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • मेघालय
    • मिजोरम
    • नगालैंड
    • सिक्किम
    •   Back
    • सोशल मीडिया

© 2025 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Designed By Best News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.