धर्म

2026 में शुरू होगा कयामत का दिन? Baba Vanga की डरावनी भविष्यवाणी से मचा हड़कंप

Baba Vanga 2026: साल 2025 अब अपने अंतिम महीनों की ओर है और कुछ ही माह में दुनिया एक नए साल में कदम रखने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी लोग नए साल को नई उम्मीदों, नए संकल्पों और बेहतर भविष्य की कामना के साथ देख रहे हैं। लेकिन क्या आने वाला साल 2026 वाकई खुशियों भरा होगा, या फिर जैसा कि प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है, यह साल मानवता के लिए एक चेतावनी बनकर सामने आएगा?

बाबा वेंगा की 2026 को लेकर भविष्यवाणी

बाबा वेंगा, जिन्हें “बाल्कन की नास्त्रेदमस” कहा जाता है, ने साल 2026 के लिए जो भविष्‍यवाणी की थी, वह डराने वाली है। उनके अनुसार 2026 में जलवायु परिवर्तन का प्रभाव चरम पर होगा। भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं की संख्या में भारी इजाफा होगा। उनके अनुयायियों का दावा है कि इस साल होने वाली आपदाएं पृथ्वी के 7% से 8% भूभाग को बदल सकती हैं।

इसका सीधा असर हमारे ईकोसिस्टम और जीवन शैली पर पड़ेगा। बाबा वेंगा की इस चेतावनी को आज की जलवायु स्थिति से जोड़कर देखा जाए, तो यह बिल्कुल काल्पनिक नहीं लगता। पहले से ही धरती पर जलवायु असंतुलन, बर्फ पिघलना, समुद्र स्तर में वृद्धि और असामान्य मौसम पैटर्न देखने को मिल रहे हैं।

तीसरे विश्व युद्ध की आहट?

सिर्फ प्राकृतिक आपदाएं ही नहीं, बाबा वेंगा ने भूराजनीतिक मोर्चे पर भी खतरे की भविष्यवाणी की है। उन्होंने तीसरे विश्व युद्ध की संभावना जताई है। उनके अनुसार, चीन द्वारा ताइवान पर हमला, रूस और अमेरिका के बीच सीधा टकराव, और अन्य वैश्विक शक्तियों के बीच बढ़ते तनाव से 2026 एक संकट का वर्ष बन सकता है।

विश्लेषकों के अनुसार, अगर यह भविष्यवाणी सच होती है, तो 2026 केवल प्राकृतिक आपदाओं का नहीं, बल्कि मानव निर्मित तबाही का भी गवाह बन सकता है।

कौन थीं बाबा वेंगा?

बाबा वेंगा का असली नाम वांगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था। उनका जन्म 1911 में आज के नॉर्थ मैसेडोनिया में हुआ था। मात्र 12 साल की उम्र में एक बवंडर के कारण उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। इसके बाद उनके अंदर भविष्य देखने की शक्ति आने का दावा किया गया।

बाबा वेंगा ने न सिर्फ आम लोगों, बल्कि राजा बोरिस तृतीय से लेकर सोवियत नेता लियोनिद ब्रेजनेव तक को सलाह दी थी। उनकी कई भविष्यवाणियां जैसे 9/11 हमले, ब्रेक्सिट और चेर्नोबिल हादसे की भविष्यवाणी सही मानी जाती हैं।बाबा वेंगा की 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणी डरावनी जरूर है, लेकिन मौजूदा वैश्विक हालातों को देखते हुए उसे नजरअंदाज करना भी मुश्किल है। जलवायु परिवर्तन, राजनीतिक अस्थिरता और बढ़ते वैश्विक तनाव कहीं ना कहीं इन आशंकाओं को बल देते हैं। ऐसे में हमें न सिर्फ भविष्यवाणियों पर ध्यान देना चाहिए, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और शांति की दिशा में ठोस कदम भी उठाने चाहिए।

Read More : वनडे टीम से बाहर होने के बाद Marnus Labuschagne का शतक, चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब

Thetarget365

Recent Posts

Singapore Open 2026 : सात्विक-चिराग का धमाका, वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर पहुंचे सिंगापुर ओपन फाइनल

Singapore Open 2026 :  सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स इवेंट से…

3 hours ago

Abhishek Banerjee Attack : अभिषेक बनर्जी हमले पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बीजेपी को बताया ‘हत्यारा’

Abhishek Banerjee Attack : पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव…

3 hours ago

Delhi Building Collapse : दिल्ली साकेत में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Delhi Building Collapse : राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर…

3 hours ago

Korba News : कोरबा में रिश्वतखोर क्लर्क प्रदीप मिश्रा निलंबित, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

Korba News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी प्रशासनिक…

3 hours ago

China Nuclear Expansion : चीन का परमाणु विस्तार, सैटेलाइट तस्वीरों से बड़ा सैन्य नेटवर्क उजागर

China Nuclear Expansion :  चीन अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा और रणनीतिक क्षमता को मजबूत…

4 hours ago

This website uses cookies.