Rahul Gandhi News: वोट चोरी के मुद्दे पर भारतीय राजनीति में एक बार फिर हलचल मचने वाली है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार सुबह 10 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा भवन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। पार्टी के मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए दी है।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर अटकलें तेज हैं कि राहुल गांधी “हाइड्रोजन बम” फोड़ सकते हैं, जैसा कि उन्होंने कुछ दिन पहले पटना में अपनी वोटर अधिकार यात्रा के समापन के दौरान इशारा किया था।
राहुल गांधी ने 1 सितंबर को बिहार में एक जनसभा में कहा था “आपने एटम बम का नाम सुना होगा, लेकिन अब हाइड्रोजन बम आएगा। बीजेपी के लोग तैयार हो जाएं, क्योंकि अब देश को आपकी सच्चाई पता चलेगी।”इस बयान के बाद से राजनीतिक हलकों में कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस के पास वोट चोरी को लेकर ठोस सबूत हो सकते हैं, जिन्हें आज सार्वजनिक किया जा सकता है।
राहुल गांधी ने 7 अगस्त को भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने कर्नाटक की एक लोकसभा सीट पर 2024 के आम चुनाव में हुए आंकड़ों का विश्लेषण पेश किया था। उन्होंने चुनाव आयोग और बीजेपी पर मिलकर वोटिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया था। उनका कहना था कि “वोट चोरी का मतलब सिर्फ एक वोट नहीं, बल्कि आपके अधिकार, आरक्षण, रोजगार, और लोकतंत्र की भी चोरी है।”
बिहार में दिए गए एक और भाषण में राहुल गांधी ने कहा“ये आपकी जमीन, आपका राशन कार्ड अडाणी-अंबानी को देने की योजना बना रहे हैं। महात्मा गांधी की हत्या करने वाली ताकतें अब संविधान की हत्या कर रही हैं। लेकिन हम इन्हें ऐसा नहीं करने देंगे।”उन्होंने कहा कि बिहार की यात्रा के दौरान युवा और बच्चे उन्हें देखकर नारे लगाते थे, “वोट चोर, गद्दी छोड़।”
हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में कौन-से दस्तावेज या जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। लेकिन पार्टी के अंदरूनी सूत्रों और राहुल गांधी के बयानों को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोट चोरी पर कोई बड़ा खुलासा किया जा सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग, बीजेपी और लोकतंत्र की पारदर्शिता पर दबाव बनाने की रणनीति हो सकती है, जो आने वाले राज्यों के चुनाव और 2029 की तैयारी से जुड़ी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब में आई बाढ़ को लेकर पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने नुकसान का त्वरित आकलन और राहत पैकेज की मांग की है। इससे यह भी साफ होता है कि राहुल सामाजिक मुद्दों को भी राजनीति के केंद्र में लाना चाहते हैं।
Read More : Bangladesh Protest : बांग्लादेश में शिक्षा नीति पर बवाल, यूनुस सरकार के खिलाफ कट्टरपंथियों का विद्रोह
Anil Ambani ED Action : भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में हुए कथित ऋण धोखाधड़ी और मनी…
IMD Rain Alert : उत्तर भारत के कई राज्य इस समय सूरज की तपिश और…
West Bengal Phase 2: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान की…
Daily Horoscope 29 April 2026: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और हस्त नक्षत्र…
PBKS vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के रोमांचक मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान…
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरणों को शांतिपूर्ण ढंग…
This website uses cookies.