Bangladesh Protest : बांग्लादेश की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को लेकर देश में भारी विवाद खड़ा हो गया है। यूनुस प्रशासन द्वारा प्राथमिक स्कूलों में संगीत और नृत्य शिक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव पर कट्टरपंथी मुस्लिम संगठनों ने तीखा विरोध शुरू कर दिया है। जमात-ए-इस्लामी, खिलाफत मजलिस और बांग्लादेश खिलाफत आंदोलन जैसे संगठनों ने इस फैसले को “इस्लाम विरोधी” करार देते हुए सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
यूनुस सरकार की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को कला, संस्कृति और रचनात्मकता से जोड़ना है ताकि शिक्षा समग्र और संतुलित हो। लेकिन विरोधी समूहों का मानना है कि इस कदम से इस्लामी शिक्षा को हाशिए पर धकेला जा रहा है।इस्लामिक मूवमेंट बांग्लादेश के अमीर सैयद रेजाउल करीम ने बयान देते हुए कहा”संगीत और नृत्य बच्चों में नैतिक भ्रष्टाचार फैलाते हैं और यह इस्लामी सिद्धांतों के खिलाफ है। इससे अगली पीढ़ी इस्लाम से दूर हो सकती है।”विरोधियों का यह भी तर्क है कि कम उम्र में इन कलाओं को सीखने से बच्चे धर्म से भटक सकते हैं और नास्तिकता की ओर बढ़ सकते हैं।
कट्टरपंथी संगठनों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर प्राथमिक विद्यालयों में कला शिक्षकों की नियुक्ति होती है, तो वे देशभर में बड़े आंदोलन छेड़ेंगे। उनका यह भी दावा है कि जब तक धार्मिक और नैतिक शिक्षा को अनिवार्य नहीं बनाया जाएगा और धार्मिक शिक्षकों की भर्ती नहीं होगी, विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।
यह विवाद केवल शिक्षा नीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बांग्लादेश के समाज और राजनीति में चल रहे गहरे वैचारिक संघर्ष को भी उजागर करता है।एक ओर यूनुस सरकार आधुनिक, समावेशी और Holistic Education की बात कर रही है,दूसरी ओर कट्टरपंथी गुट इसे इस्लामी मूल्यों पर सीधा हमला मान रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस नीति पर जारी विवाद बांग्लादेश की सांस्कृतिक दिशा को भी प्रभावित कर सकता है। युवा पीढ़ी को किस तरह की शिक्षा दी जाए इस पर अब राजनीतिक और धार्मिक टकराव तेज होता जा रहा है।
सरकार की ओर से फिलहाल कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन प्रशासन दोहरी चुनौतियों से जूझ रहा है एक ओर शिक्षा में सुधार की जरूरत, दूसरी ओर धार्मिक असंतोष को संभालने की मजबूरी।
यदि जल्द कोई संतुलित समाधान नहीं निकाला गया, तो यह विवाद पूरे देश में अस्थिरता फैला सकता है और शिक्षा व्यवस्था पर गहरा असर डाल सकता है।
Read More: Pakistan vs UAE : एशिया कप 2025 में विवादों के बीच पाकिस्तान ने 41 रन से दर्ज की अहम जीत
PBKS vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के रोमांचक मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान…
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरणों को शांतिपूर्ण ढंग…
Digital Asset Law: आज के दौर में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, लिंक्डइन और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म…
Keonjhar Bank Incident Odisha : ओडिशा के क्योंझर जिले से आई एक दिल दहला देने…
Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे के दौरान…
UAE Leaves OPEC 2026 : मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव…
This website uses cookies.