Thetarget365

महुआ बीनने गई महिला की हाथी के हमले में मौत, वन विभाग ने समझाईश के लिए लगाया जनचौपाल

बलरामपुर @thetarget365 बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर सर्किल अंतर्गत रजखेता के फोकनी जंगल में महुआ बीनने गई एक बुजुर्ग महिला की हाथी के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे की है, जब ग्राम स्याही निवासी 58 वर्षीय यशोदा दास जंगल में महुआ चुन रही थीं। उसी दौरान एक दंतैल हाथी से आमना-सामना हो गया और हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डीएफओ अशोक कुमार तिवारी और एसडीओ अनिल सिंह पैकरा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतका के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

जनचौपाल लगा हाथियों से दूर रहने हिदायत

वन विभाग की टीम ने गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने और जंगलों में अकेले न जाने की समझाइश दी। डीएफओ तिवारी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वाड्रफनगर सर्किल के जंगलों में दो दंतैल हाथी अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहे हैं। ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए पहले से ही मुनादी करवाई जा रही है, साथ ही लगातार जनचौपाल के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगलों में जाने से पहले वनकर्मियों से जानकारी प्राप्त करें और किसी भी तरह के खतरे से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।

thetarget365

Recent Posts

Flight Passenger Safety : हवा में मंडरा रहा मौत का साया, देश की आधी कमर्शियल फ्लाइट्स में मिलीं गंभीर तकनीकी खराबियां

Flight Passenger Safety : भारतीय विमानन क्षेत्र (Aviation Sector) की सुरक्षा को लेकर एक संसदीय…

23 minutes ago

Ambikapur deer death: कुत्तों के हमले से अंबिकापुर में 15 हिरणों की मौत के बाद वन विभाग सख्त, पूरे प्रदेश में लागू होंगे नए नियम

Ambikapur deer death: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में स्थित संजय वन वाटिका से एक हृदयविदारक घटना…

42 minutes ago

Girodhpuri Dham fire : छत्तीसगढ़ के गिरौदपुरी धाम के पास मची तबाही, भीषण आग में 10 दुकानें जलकर खाक, टला बड़ा हादसा

Girodhpuri Dham fire :  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्थित सतनामी समाज के सबसे बड़े…

52 minutes ago

This website uses cookies.