Women’s World Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि महिला विश्व कप में एक नया बवाल खड़ा हो गया है। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और मौजूदा कमेंटेटर सना मीर बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच के दौरान विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गईं।
यह घटना पाकिस्तान की पारी के 29वें ओवर की है, जब बल्लेबाज नतालिया परवेज मैदान पर उतरीं। इस दौरान सना मीर ने कमेंट्री करते हुए पहले कहा कि “नतालिया कश्मीर से हैं” लेकिन तुरंत ही इसे बदलते हुए कहा “आजाद कश्मीर से हैं”। नतालिया पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से आती हैं, जिसे पाकिस्तान आधिकारिक तौर पर “आजाद कश्मीर” कहता है।
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, भारत में इसे लेकर व्यापक विरोध शुरू हो गया। कई यूजर्स और क्रिकेट फैंस ने सना मीर के बयान को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कहा और उनकी आलोचना की।
बढ़ते विवाद के बीच सना मीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर सफाई दी। उन्होंने लिखा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरी टिप्पणी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और खेल जगत के लोगों पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है। मेरी मंशा सिर्फ खिलाड़ी की पृष्ठभूमि और संघर्षपूर्ण सफर को उजागर करने की थी।”
उन्होंने आगे कहा कि कमेंट्री के दौरान अक्सर खिलाड़ियों की प्रेरक कहानियां साझा की जाती हैं, ताकि दर्शक खिलाड़ियों की मेहनत, संघर्ष और उपलब्धियों के बारे में जान सकें। नतालिया के संदर्भ में भी उन्होंने यही किया।
सना मीर ने अपील करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी का राजनीतिकरण न किया जाए। उनका कहना था कि, “एक कमेंटेटर के तौर पर मेरा काम केवल खेल और खिलाड़ियों पर बात करना है। मेरी टिप्पणी के पीछे न तो किसी तरह की दुर्भावना थी और न ही किसी को ठेस पहुँचाने की मंशा। जिस स्रोत से मैंने जानकारी ली थी उसमें यह विवरण उपलब्ध था, बाद में इसमें बदलाव किया गया।”
भारत में इस टिप्पणी को लेकर विरोध इसलिए तेज हुआ क्योंकि कश्मीर का मुद्दा दोनों देशों के बीच हमेशा से संवेदनशील रहा है। खेल के मंच पर इसे लाने को फैंस ने नकारात्मक रूप में लिया। यही वजह रही कि यह बयान खेल से ज्यादा राजनीति में चर्चित हो गया।
महिला विश्व कप के बीच उठा यह विवाद बताता है कि खेल और राजनीति को अलग रखने की जरूरत है। सना मीर ने भले ही सफाई देकर इसे खेल के दायरे में रखने की बात की हो, लेकिन इतना तय है कि क्रिकेट के मैदान पर आई इस टिप्पणी ने दोनों देशों के बीच फिर से विवाद की नई चिंगारी जगा दी है।
Read More : Vivo V60e 5G भारत में 7 अक्टूबर को लॉन्च, मिलेगा 200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी
Durg Opium Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध अफीम की खेती के मामले ने…
Kanker News: आमतौर पर जेल का नाम सुनते ही दिमाग में ऊंची दीवारें, लोहे की…
CGPSC Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर…
Iran vs USA: ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अरगची ने संयुक्त राज्य अमेरिका की…
Honey Singh Delhi Concert: नई दिल्ली में आज संगीत और रैप के दीवानों के लिए…
Rajnandgaon Police Action: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस प्रशासन के भीतर एक बड़ा फेरबदल…
This website uses cookies.