Womens World Cup 2025 Semi-Final: हिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस गंवाने के बाद कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी करना चाहती थीं, लेकिन उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी ताकत और खुलकर खेलने के मूड में है।
टीम इंडिया ने सेमीफाइनल से पहले अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। चोटिल प्रतिका रावल बाहर हैं, जबकि खराब फॉर्म में चल रही हरलीन देओल को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है। इसके अलावा उमा छेत्री को भी बेंच पर बैठाया गया है। टीम में शेफाली वर्मा की वापसी हुई है और ऋचा घोष को भी शामिल किया गया है।
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, राधा यादव, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, रेणुका सिंह
फॉबे लिचफील्ड, एलिसा हीली, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहिला मैग्रा, सोफी मॉलिनक्स, एलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शट.ऑस्ट्रेलिया ने भी एक बदलाव किया है। वारेहम की जगह सोफी मॉलिनक्स को मौका मिला है।
टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। पिच काफी अच्छी है और हमारे पास ज्यादा रन बनाने का मौका है। चोट के बाद मुझे 10 दिन का ब्रेक मिला है, जिससे मैं पूरी तरह तैयार हूं। सेमीफाइनल में जो अच्छा खेलेगा, वही जीतेगा।”
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, “अगर हम टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी करते। हमें शुरुआती सफलता मिलना जरूरी है। हम इस पिच को अच्छी तरह जानते हैं और पिछले दो मैच भी इसी पिच पर खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हम खुलकर खेलेंगे और अपनी पूरी ताकत लगाएंगे।”
यह मुकाबला महिला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। इस सेमीफाइनल में विजेता टीम फाइनल में जगह बनाएगी, जहां उसका सामना दूसरी सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।विशेष रूप से टीम इंडिया के लिए यह मैच शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के प्रदर्शन पर काफी निर्भर करेगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ताकत एलिसा हीली और एलिस पेरी की बल्लेबाजी और एलाना किंग की गेंदबाजी में होगी।
Read More: ACB की बड़ी कार्रवाई : PWD के सब इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार!
Iran-US Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे कूटनीतिक गतिरोध को…
Pawan Khera Bail : भारतीय राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है।…
LPG Price Hike: मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई पर…
Health Tips: ड्राई फ्रूट्स की दुनिया में मुनक्का एक ऐसा नाम है, जिसे आयुर्वेद में…
India-Bangladesh Row: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हालिया टिप्पणियों ने भारत और बांग्लादेश…
Silent Killer: "मैं सालों से सिगरेट पी रहा हूं और मुझे आज तक कुछ नहीं…
This website uses cookies.