बलरामपुर (thetarget365)। रामानुजगंज मुख्यालय के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत डिंडो के युवा दंपति ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर लिया है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। युवा दंपति के द्वारा अचानक इस प्रकार का कदम क्यो उठाया गया इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।
जानकारी अनुसार डिंडो के राकेश गुप्ता 28 वर्ष की शादी करीब 4 वर्ष पूर्व ग्राम मेंढारी की अंजू गुप्ता से हुआ था। राकेश भाजपा युवा मोर्चा में मंडल सनावल का पदाधिकारी भी था एवं वह अंबिकापुर के निजी चिकित्सालय में भी कार्य करता था व अंबिकापुर में ही रहता था। राकेश मंगलवार के ढाई बजे के करीब अंबिकापुर से गांव में अपनी पत्नी एवं 3 साल के बच्चे के साथ आया था, घर पर अपने पिता के गोद में बच्चे को दे कमरे में पति-पत्नी चले गए जहां तेज साउंड में टीवी चालू करके जहर का सेवन कर लिए। जिससे दोनों की स्थिति बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि अंजू की मौके पर ही मौत हो गई वहीं राकेश को वाड्रफनगर हॉस्पिटल ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। दम्पति द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया इसका पता नहीं चल सका है।
Raipur ILS Hospital Accident : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित ILS…
GIB Chick Birth : वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में 2026 का यह साल एक सुनहरे…
IPL 2026 Points Table : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर…
Capsicum Gardening : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते प्रदूषण के बीच शुद्ध और…
Hormuz Strait US Surrender : ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य संघर्ष में एक…
S Jaishankar Raipur Visit : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज का दिन अकादमिक और…
This website uses cookies.