MCB News : मनेंद्रगढ़ शहर के स्टेशन रोड पर शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते वार्ड क्रमांक 02 निवासी करण राठौर 20 वर्ष की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे कुछ युवकों ने करण राठौर पर अचानक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सहित कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
इस सनसनीखेज हत्या से लोगों में गहरी नाराजगी और डर व्याप्त है। पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।










