Zubeen Garg Death: असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की संदिग्ध मौत को 22 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनके साथ वास्तव में क्या हुआ था। असम पुलिस की क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की जांच लगातार जारी है, लेकिन अब तक सिंगापुर से कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है, जहां यह हादसा हुआ था।
CID के स्पेशल डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार ने सिंगापुर प्रशासन से CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी सबूत मांगे हैं। इसके साथ ही घटना के समय यॉट पर मौजूद 11 लोगों को समन भी भेजा गया, लेकिन केवल एक व्यक्ति ने अब तक बयान दर्ज कराया है। इससे जांच की गति धीमी हो गई है।
अब तक इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें जुबीन के चचेरे भाई और DSP संदीपन गर्ग, मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, सह-गायिका अमृतप्रभा महंत, नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकनु महंत, बैंड ड्रम मास्टर शेखर ज्योति गोस्वामी, और हाल ही में गिरफ्तार दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) नंदेश्वर बोरा और परेश बैश्य शामिल हैं।
इन दोनों PSO पर जुबीन के बैंक खातों से ₹1 करोड़ से अधिक का संदिग्ध लेन-देन करने का आरोप है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बोरा के खाते में ₹70 लाख और बैश्य के खाते में ₹40 लाख आए थे। दोनों को पहले ही सस्पेंड कर दिया गया था।
जुबीन की फाइनल ऑटोप्सी और विसरा रिपोर्ट को लेकर असम सरकार का कहना है कि इसे जल्द सार्वजनिक किया जाएगा। पहले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण डूबना बताया गया था, लेकिन जुबीन की पत्नी गरिमा गर्ग ने इस पर सवाल उठाए हैं और न्याय की मांग की है।गरिमा ने सोशल मीडिया पर लिखा – “22 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक सच्चाई सामने नहीं आई है। कृपया आप सब जुबीन के लिए न्याय की मांग करते रहें।”
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सूत्रों के अनुसार, विभाग जल्द ही जुबीन गर्ग के नाम पर एक ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है, ताकि उनके संगीत और योगदान को श्रद्धांजलि दी जा सके।
जुबीन ने 40 से अधिक भाषाओं और बोलियों में करीब 38,000 गाने गाए थे। वे असमिया, हिंदी, बांग्ला, अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में लोकप्रिय रहे। उनका जन्म 18 नवंबर 1972 को असम के तिनसुकिया जिले में हुआ था। वे न सिर्फ गायक, बल्कि संगीतकार, गीतकार, एक्टर और निर्देशक भी थे। जुबीन को असम के सबसे महंगे कलाकारों में गिना जाता था।
Reda More : Hamas Rejects Trump Plan: गाजा पीस प्लान पर हमास का बड़ा झटका, ट्रंप की योजना को बताया ‘बकवास’
Beat The Heat : मई की चिलचिलाती धूप और चढ़ते पारे के बीच सीलिंग फैन,…
WB Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल की राजनीतिक बिसात पर 2026 का विधानसभा चुनाव…
Hypersonic Missile : बदलते वैश्विक परिवेश और युद्ध के आधुनिक तौर-तरीकों को देखते हुए भारत…
Jyeshtha Month 2026 : हिंदू पंचांग के तीसरे महीने 'ज्येष्ठ' का आगाज आज, 2 मई…
US Cuba Invasion : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बेबाक और अक्सर विवादास्पद बयानों के…
Health Benefits : भारतीय आयुर्वेद में कच्ची हल्दी को केवल एक मसाला नहीं, बल्कि एक…
This website uses cookies.