छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में हरियाणा गैंग का आतंक, जमीन कब्जा कराने आए 3 आरोपी गिरफ्तार

Ambikapur News : सरगुजा जिले में जमीन कब्जे के विवाद को लेकर हरियाणा से आए हथियारबंद गैंग के तीन सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। बेलोनो कार से पहुंचे इन आरोपियों ने धारदार हथियार, लोहे के रॉड और बांस के डंडों से प्रार्थी व उसके साथियों पर हमला कर दहशत फैला दी थी। घटना के बाद भीड़ बढ़ती देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से सभी तीनों को मौके से ही दबोच लिया गया।

क्या है मामला

मोमीनपुरा निवासी सददाम खान ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 नवंबर 2025 को उसे मोहम्मद साहिल ने कॉल कर कांतिप्रकाशपुर लुचकी घाट के पास बुलाया, जहां जमीन की नपाई चल रही थी और विवाद की स्थिति बन गई थी। प्रार्थी मौके पर पहुंचा तो देखा कि दो पक्षों में झड़प हो रही थी। तभी दूसरे पक्ष के फैजान अंसारी ने हरियाणा के कुछ गुंडों को बुलाया, जो बेलोनो कार HR56-51 में वहां पहुंचे। कार से उतरते ही आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए चापरनुमा हथियार, बांस और स्टील रॉड से सददाम, आमिर खान और मोहम्मद साहिद पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने धमकी दी – “दुबारा जमीन में दिखे तो जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफना देंगे”

मारपीट के दौरान मोहम्मद साहिद का मोबाइल गिरकर खो गया और भीड़ में नुमान व फैजान ने उर्स उस्मान का मोबाइल तोड़ दिया। भीड़ बढ़ती देख हरियाणा गैंग कार लेकर भागने लगा, लेकिन कोतवाली पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया

गिरफ्तार आरोपी

सरगुजा पुलिस ने मामले में सागर उर्फ पहलवान, 24 वर्ष, निवासी इसराना, पानीपत (हरियाणा), अमित कुमार, 37 वर्ष, निवासी खेड़ीसाथ, रोहतक (हरियाणा) और विजय लोहार, 28 वर्ष, निवासी किलोई, रोहतक (हरियाणा) को गिरफ्तार किया हैं। ये सभी आरोपी पहले भी सरगुजा में संगठित अपराध और हमला करने के मामलों में जेल जा चुके हैं और जमानत पर छूटकर फिर से अपराध को अंजाम दे रहे थे।

कड़ी धाराएं और जब्ती

कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराएं, आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध की धारा 111 (2)(ख) जोड़ी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से बेलोनो कार, स्टील का रॉड, बांस का डंडा, लोहे का चापर
जप्त किए हैं।

एसएसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद निरीक्षक शशिकांत सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

thetarget365

Recent Posts

MI vs GT : मुंबई इंडियंस की जोरदार वापसी, गुजरात टाइटंस को 99 रनों से रौंदा

MI vs GT :  IPL 2026 के सीजन में लगातार चार हार झेलने के बाद…

5 hours ago

JEE Main 2026 Result: 26 छात्रों ने रचा इतिहास! NTA ने जारी किया रिजल्ट, यहाँ देखें टॉपर्स लिस्ट और कटऑफ!

JEE Main 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026…

6 hours ago

Bhilai BJP War: भिलाई भाजपा में ‘कुर्सी’ के लिए संग्राम! एक पद और दो गुटों की दावेदारी से संगठन में मची हलचल!

Bhilai BJP War: भिलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर लंबे समय से सुलग रही…

6 hours ago

This website uses cookies.