डिप्टी सीएम टीएस बाबा ने दिया अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से आवेदन

अंबिकापुर। छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव 2023 के लिये उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की ओर से अंबिकापुर सामान्य सीट से दावेदारी के लिये पार्टी के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री की ओर से अंबिकापुर सीट के लिये उनका आवेदन उनके प्रतिनिधि के रुप में पीसीसी उपाध्यक्ष डॉ जेपी श्रीवास्तव, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता के द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबिकापुर शहर के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंबिकापुर ग्रामीण विनय शर्मा के द्वारा स्वीकार किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 18 अगस्त से 22 अगस्त तक विधानसभाओं के दावेदारों की ओर से आवेदन मांगे गये हैं। आवेदन विधानसभाओं के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। आज आवेदन प्रस्तुत करने के प्रथम दिन जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन अम्बिकापुर विधानसभा सीट के लिये मात्र उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की ओर से आवेदन आया है। उपमुख्यमंत्री के दावेदारी के दौरान समर्थन में बडी मात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजीव भवन में मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री के जयजयकार के नारों के बीच उनका आवेदन प्रस्तुत किया गया है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मधु सिंह, महापौर डॉ अजय तिर्की, मो इस्लाम, अरविंद सिंह, संजय विश्वकर्मा, संध्या रवानी, सीमा सोनी, सैयद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता, वीनू जायसवाल, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, विकल झा, अशफाक अलि, गुरुप्रित सिद्धू, आशीष वर्मा, अनूप मेहता, आलोक सिंह, चंद्रभूषण सिंह, मो कलीम अंसारी, शमा परवीन, मो काजू खान, नुजहत फातमा, रुही गजाला, गीता प्रजापति, गीता श्रीवास्तव, पूर्णिमा सिंह, सरला राय, पायल अग्रवाल, शकीला, हिमांशु जायसवाल, राजनीश सिंह, शुभम जायसवाल, रेहान रजा, राजन सिंह, विकास केशरी सहित काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

thetarget365

Recent Posts

Padma Awards 2026: हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

Padma Awards 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ कप्तान हरमनप्रीत कौर के शानदार खेल…

17 minutes ago

Thalapathy Vijay Masterstroke : तमिलनाडु में लाखों किसानों का कर्ज पूरी तरह माफ, जानिए विजय का पूरा प्लान

Thalapathy Vijay Masterstroke : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राज्य के कृषि क्षेत्र को बड़ी…

20 minutes ago

Monsoon 2026 Arrival : मानसून दो हजार छब्बीस की समय से पहले दस्तक, जानें आपके राज्य में बारिश

Monsoon 2026 Arrival  : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तपती सड़कों से लेकर राजस्थान के सीमांत…

24 minutes ago

West Bengal CEO : पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कौन हैं नई निर्वाचन अधिकारी नीलम?

West Bengal CEO : देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी…

1 hour ago

Fake Job Racket : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में अदालत का बड़ा फैसला, फर्जी नौकरी रैकेट के दोषी को जेल

Fake Job Racket :  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं…

2 hours ago

This website uses cookies.